ePaper

मालदा : छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई

Updated at : 21 Jul 2018 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा : छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की पिटाई

मालदा : छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मारपीट का आरोप एक स्थानीय व्यक्ति पर लगा है. शुक्रवार को यह घटना इंगलिश बाजार थाना क्षेत्र के काजिग्राम ग्राम पंचायत के चंडीपुर पूर्वपाड़ा गांव में घटी. घटना में पीड़ित छात्रा का मालदा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ […]

विज्ञापन
मालदा : छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मारपीट का आरोप एक स्थानीय व्यक्ति पर लगा है. शुक्रवार को यह घटना इंगलिश बाजार थाना क्षेत्र के काजिग्राम ग्राम पंचायत के चंडीपुर पूर्वपाड़ा गांव में घटी. घटना में पीड़ित छात्रा का मालदा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया.
बाद में परिवारवालों के साथ पीड़िता ने इंगलिश बाजार थानें में आरोपी अभिजीत कर्मकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी. पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि प्रतिदिन स्कूल व ट्यूशन पढ़ने जाते समय आरोपी युवक अपने साथियों के साथ उसे परेशान करता था. यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था. आखिरकार शुक्रवार को बदमाशों ने सीमा पार कर दी.
ट्यूशन से लौटते समय आरोपी युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचना शुरू किया. विरोध करने पर युवक ने सबके सामने ही छात्रा को घुसा-थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. छात्रा के चिल्लाने के बाद आसपास से लोग दौड़ कर पहुंचे. मौका पाकर आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola