सीवान: जेपी चौक से महादेवा तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 10 दुकानदारों से वसूला 4,100 रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
फोटो. मालवीय चौक के समीप पहुंची नगर परिषद की टीम  | Prabhat Khabar Network

मालवीय चौक के समीप पहुंची नगर परिषद की टीम | Prabhat Khabar Network

सीवान में यातायात सुचारु बनाने और नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने एक बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान कई दुकानदारों पर कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

सीवान: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और फुटपाथ व नालों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को जेपी चौक से महादेवा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के दौरान सड़क किनारे और नाले पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले करीब 10 लोगों से कुल 4,100 रुपये जुर्माना वसूला गया.

फुटपाथ और नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई दुकानदार फुटपाथ और नालों पर दुकान लगाकर सड़क को संकरा कर रहे हैं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी.

इसी शिकायत के आधार पर नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया. पहले अतिक्रमणकारियों को समझाया गया और इसके बाद जुर्माना लगाया गया.

नगर परिषद की टीम पहुंचते ही मचा हड़कंप

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम जैसे ही विभिन्न स्थानों पर पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदारों ने तुरंत अपना सामान हटाना शुरू कर दिया.

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ लोगों ने नालों के ऊपर अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जल निकासी भी प्रभावित हो रही है.

मालवीय चौक पर हुई कहासुनी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मालवीय चौक के पास अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों और नगर परिषद कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. इसके बाद अभियान बिना किसी बड़ी बाधा के आगे बढ़ाया गया.

समय रहते अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

नगर परिषद ने सभी अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें. ऐसा नहीं करने पर पुलिस बल और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा. साथ ही कार्रवाई में आने वाला खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जा सकता है.

नगर परिषद ने लोगों से की अपील

अभियान में अतिक्रमण प्रभारी अक्षत रोशन, रवि मांझी सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी मौजूद रहे.

नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और नालों पर अतिक्रमण न करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और जल निकासी की समस्या उत्पन्न न हो.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन