Agra News: ताजनगरी में कोरोना संक्रमितों का बढ़ा आंकड़ा, मिले सात नए मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 26

आगरा प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,556 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिनमें सात मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है.
Agra News: ताजनगरी में कोरोना फिर से अपने पैर पसारने लगा है. जिले में लगातार लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही अब भारी पड़ती दिखाई दे रही है. गुरुवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में आगरा में सात नए कोरोना संक्रमित सामने आए, जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हो गई है.
आगरा प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,556 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिनमें सात मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. बीते दिन पांच कोरोना मरीज सामने आए थे. प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए शहर वासियों से लगातार कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है.
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखने के बाद कोविड जांच केंद्र फिर से बढ़ा दिए गए हैं. अब आगरा जिला अस्पताल के अलावा 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैम्पलिंग की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और सभी स्मारकों पर भी सैंपलिंग की प्रक्रिया लगातार चल रही है.
Also Read: Agra News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, एक ATM उखाड़ चुके, दूसरे की फिराक में थे
हैरानी वाली बात यह है कि आगरा में अभी तक 29 लाख लोग कोरोना की पहली डोज ले चुके हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 16 लाख लोगों ने ही कोरोना की दोनों या पूरी डोज लगवा ली है. अभी भी 13 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना की पूरी डोज नहीं लगवाई है. ऐसे में जरूरी है कि लापरवाही न बरती जाए और कोरोना की दोनों डोज लगवाली जाए.
गौरतलब है कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज की भी अनुमति दे दी है. लेकिन यह तभी लगाई जा सकती है जब व्यक्ति कोरोना की दोनों डोज ले चुका हो.
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




