ePaper

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Updated at : 19 May 2024 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Economic survey

Share market to be influenced says economic survey

समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का मूल्यांकन 40,163.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,212.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जानें दूसरे शेयर का हाल

विज्ञापन

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,47,935.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,341.47 अंक या 1.84 प्रतिशत के लाभ में रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई ने प्राथमिक साइट पर प्रमुख व्यवधानों या विफलता से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की जांच को 18 मई को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव खंड में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया.

समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का मूल्यांकन 40,163.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,212.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सप्ताह के दौरान 36,467.26 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 19,41,110.70 करोड़ रुपये हो गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 26,492.61 करोड़ रुपये बढ़कर 7,64,917.29 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 21,136.71 करोड़ रुपये बढ़कर 11,14,163.29 करोड़ रुपये रहा.

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,570.68 करोड़ रुपये बढ़कर 7,94,404.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 7,815.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,99,376.39 करोड़ रुपये हो गया. आईटीसी की बाजार हैसियत 4,057.54 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,895.67 करोड़ रुपये हो गई. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 2,231.15 करोड़ रुपये बढ़कर 7,32,576.77 करोड़ रुपये रहा.

Read Also : बाजार को रास आया खुदरा महंगाई का आंकड़ा, बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 16,588.94 करोड़ रुपये घटकर 13,92,963.69 करोड़ रुपये रह गई. हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में 6,978.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,46,843.87 करोड़ रुपये पर आ गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola