छत्तीसगढ़ सीमा के पास नक्सली कमांडर राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना की मौत की खबर, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand Naxal News
छत्तीसगढ़ सीमा के पास एक खूंखार नक्सली की मौत की खबर है. वहीं, जशपुर जिले से 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी हुई है. बताया जा रहा है कि तेलंगाना के रहने वाले नक्सली राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना की छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की सीमा पर स्थित जंगल में मौत हो गयी है.
छत्तीसगढ़ सीमा के पास एक खूंखार नक्सली की मौत की खबर है. वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. जिस खूंखार नक्सली की मौत की खबर है, उसका नाम राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने 8 लाख रुपये के इनामी सरजून यादव उर्फ पूतना को गिरफ्तार किया है.
खूंखार नक्सली कमांडरक था अतन्ना
खबर है कि राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना एक खूंखार नक्सली कमांडर था. उसकी मौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति के शव के पास नक्सली रो रहे हैं. बिलख रहे हैं. शोक मना रहे हैं. हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. नक्सलियों ने भी इस संबंध में कोई चिट्ठी जारी नहीं की है.
जंगल में चल रहा था अतन्ना का इलाज
आमतौर पर किसी बड़े नक्सली की मौत के बाद नक्सलियों की ओर से इस संबंध में चिट्ठी जारी की जाती है. राजी रेड्डी की कथित मौत के बाद ऐसा कोई पत्र जारी नहीं हुआ है. अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है. खबर है कि इस खूंखार नक्सली की बीमारी से मौत हुई है. वह लंबे अरसे से बीमार चल रहा था. जंगल में उसका इलाज भी हो रहा था, लेकिन वह बीमारी से उबर नहीं पाया.
Also Read: Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव, जहां नौकरी छोड़ YouTube से लाखों कमा रहे युवा
तेलंगाना का रहने वाला था राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना
राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था. तेलंगाना के करीमनगर जिले के इस निवासी की कथित तौर पर छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की सीमा पर मौत हुई है. बताया जा रहा है कि जब से तेलंगाना में नक्सलवाद का उदय हुआ, राजी रेड्डी संगठन में सक्रिय हो गया था. उसने नक्सलवाद को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी थी. वह केंद्रीय कमेटी का सदस्य भी था.
जशपुर से 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बताया कि पुलिस दल ने जिले के भागलपुर गांव से सरजून यादव उर्फ पूतना नामक नक्सली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. इस नक्सली पर आठ लाख रुपए का इनाम है. उन्होंने बताया कि पूतना वर्ष 2018 और 2020 के बीच नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का सदस्य था.
Also Read: छत्तीसगढ़ : बीजापुर में मुठभेड़ के बाद नक्सली कैंप ध्वस्त, सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी में शामिल था सरजून यादव
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में बलरामपुर जिले के सामरीपाठ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलजली गांव के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों पर गोलीबारी में शामिल था. इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ था. उन्होंने बताया कि सरजून अपने बड़े भाई भूपेंद्र यादव के नक्सल संबंधी मामले में जेल जाने के बाद वर्ष 2018 में नक्सली संगठन के संपर्क में आया था.
नवीन यादव के साथ जुड़ गया था सरजून यादव उर्फ पूतना
इसके बाद वह नक्सलियों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह नक्सली नेता नवीन यादव के साथ जुड़ गया और तीन साल तक कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा, जिसमें 2020 में तीन सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग लगाना शामिल है.
भागलपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था पूतना
उन्होंने बताया कि यादव ने वर्ष 2021 में नक्सली संगठन छोड़ दिया और भूमिगत हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जशपुर जिले के भागलपुर गांव में एक किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यादव को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
दो दिन पहले नक्सली दंपती ने किया था सरेंडर
दो दिन पहले ही सुकमा जिले में नक्सली दंपती ने सरेंडर किया था. दोनों पर सरकार ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया. महिला नक्सली का नाम सोमे और उसके पति का नाम नंदा है. सोमे जगरगुंडा में सक्रिय ‘लोकल ऑपरेशन स्क्वायड’ (एलओएस) की सदस्य थी. उसका पति नंदा कोंटा में सक्रिय एलओएस का सदस्य था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




