छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : पहले चरण में इन 20 सीटों पर होगा मतदान, जानें किस सीट पर अभी किसका है कब्जा

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. 7 नवंबर को पहले चरण में बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटों समेत कुल 20 विधानसभा सीट पर वोट कराए जाएंगे.
Chhattisgarh Election|छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा. इस चरण में जिन सीटों पर वोट होना है, उनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें शामिल हैं. आठ सीटें दुर्ग संभाग की हैं. कुल 20 में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, तो एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. दुर्ग संभाग की पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़ (एससी), राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर (एसटी) सीट पर पहले चरण में वोटिंग होगी. वहीं, बस्तर संभाग की अंतागढ़ (एसटी), भानुप्रतापपुर (एसटी), कांकेर (एसटी), केशकाल (एसटी), कोंडागांव (एसटी), नारायणपुर (एसटी), बस्तर (एसटी), जगदलपुर, चित्रकोट (एसटी), दंतेवाड़ा (एसटी), बीजापुर (एसटी) और कोंटा (एसटी) सीटों पर भी पहले चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे. इन 20 सीटों में से सिर्फ तीन ऐसी सीटें हैं, जहां वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं मिली थी. इन तीनों सीटों में से दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत दर्ज की थी, तो एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की पार्टी जेसीसीजे के उम्मीदवार को जीत मिली थी. बीजेपी ने जिन सीटों पर जीत दर्ज की थी, उनमें राजनांदगांव और दंतेवाड़ा (एसटी) सीट शामिल हैं. राजनांदगांव से सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जीते थे. वहीं, दंतेवाड़ा (एसटी) सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार भीमा मांडवी ने कांग्रेस के देवाती करमा को पराजित किया था. बाकी सभी 17 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी.
पहले चरण में जहां वोटिंग होनी है, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें
दुर्ग संभाग
-
पंडरिया
-
कवर्धा
-
खैरागढ़
-
डोंगरगढ़ (एससी)
-
राजनांदगांव
-
डोंगरगांव
-
खुज्जी
मोहला-मानपुर (एसटी)
बस्तर संभाग
-
अंतागढ़ (एसटी)
-
भानुप्रतापपुर (एसटी)
-
कांकेर (एसटी)
-
केशकाल (एसटी)
-
कोंडागांव (एसटी)
-
नारायणपुर (एसटी)
-
बस्तर (एसटी)
-
जगदलपुर
-
चित्रकोट (एसटी)
-
दंतेवाड़ा (एसटी)
-
बीजापुर (एसटी)
-
कोंटा (एसटी)
Also Read: छत्तीसगढ़ में लागू हुई आचार संहिता, 7 और 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को होगी काउंटिंग
7 और 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने पिछले तीन चुनावों की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया है. पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा. दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को कराई जाएगी. सात नवंबर को 20 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि 17 नवंबर को शेष 70 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सभी 90 सीटों के लिए मतगणना तीन दिसंबर को कराई जाएगी. बता दें कि वर्ष 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 68 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आई थी. वहीं, वर्ष 2003 से लगातार मध्य प्रदेश से अलग होकर बनने वाले इस प्रदेश में सरकार चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारी मात मिली थी.
आज घोषित हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
बीजेपी सिर्फ 15 सीटें जीत पाईं थीं. बाद में हुए उपचुनावों में बीजेपी अपनी कुछ सीटें बचाने में भी नाकाम रही. फलस्वरूप विधानसभा में उसके सदस्यों की संख्या 15 से घटकर 13 रह गई. वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधानसभा सदस्यों की संख्या 68 से बढ़कर 71 हो गई. छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023 के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने कमर कस ली है. बीजेपी ने अपने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी क्रमश: 9 और 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद आज शाम तक छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, ऐसा अनुमान है.
Also Read: Cg Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में इलेक्शन का इतिहास, कब-कब किस पार्टी ने किया शासन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




