ePaper

छत्तीसगढ़ के 2457 शतायु मतदाता करेंगे मतदान, सवा सात लाख से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर

Updated at : 01 Nov 2023 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के 2457 शतायु मतदाता करेंगे मतदान, सवा सात लाख से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में 18-19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 29 हजार 267 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल 2,03,93,160 मतदाताओं में 1,01,35,561 पुरुष तथा 1,02,56,846 महिला हैं. प्रदेश के 2,457 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने अपने जीवन के सौ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हो रहे विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रदेश के 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दोनों ही चरणों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. पुरुष तथा महिला मतदाताओं के साथ ही तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) के 753 मतदाता भी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी है. सीईओ छत्तीसगढ़ के मुताबिक, प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में रायपुर शहर उत्तर में सबसे अधिक 96 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) के मतदाता हैं. इसी प्रकार रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों रायपुर शहर उत्तर, रायपुर शहर पश्चिम, रायपुर शहर दक्षिण और रायपुर ग्रामीण को मिलाकर कुल 275 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 29 हजार 267 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल 2,03,93,160 मतदाताओं में 1,01,35,561 पुरुष तथा 1,02,56,846 महिला हैं. प्रदेश के 2,457 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने अपने जीवन के सौ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और लोकतंत्र के पर्व की शुरुआत से अब तक के चुनावों के साक्षी हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रहे 223 में 26 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 16 पर हैं सीरियस क्रिमिनल केस

छत्तीसगढ़ में ये लोग घर से ही कर सकेंगे मतदान

आयोग ने 80 वर्ष के अधिक उम्र तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर बैठे ही डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की है. 6447 वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक से मतदान करने में रुचि दिखाई है. विधानसभा निर्वाचन 2023 में 19,907 सेवा मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. प्रवासी भारतीय मतदाताओं की संख्या 17 है.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रथम चरण की 20 सीटों पर भाग्य आजमाएंगे 223 प्रत्याशी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola