170 किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

170 किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड
गढ़वा. रांची के प्रगति एजुकेशनल एकेडमी द्वारा संचालित एग्री क्लिनिक सेंटर की ओर से रविवार को लोटो में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 170 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. एग्री क्लीनिक केंद्र की परियोजना समन्वयक शालिनी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दुबे, वार्ड व सहयोगी श्रवण कुमार, सतेंद्र कुमार आदि ने किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया. इस मौके पर किसानों को मृदा जांच करने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया. इसके अलावे स्थानीय क्लाइमेट के हिसाब से लगायी जानेवाली फसलों के बारे में भी बताया गया. साथ ही बीज बुआई से पहले बीज उपचार के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




