कटिहार विधानसभा की तीन पंचायतों में वोटर लिस्ट को लेकर असमंजस, ग्रामीण परेशान

Katihar Vidhan Sabha Chunav News: Get the latest updates on Katihar constituency news in Hindi
कटिहार ज़िले की मलिकपुर, गायघट्टा और जलकी पंचायतों के ग्रामीण 2003 की वोटर लिस्ट उपलब्ध न होने से परेशान हैं। मतदाता सूची के सत्यापन अभियान में इन्हें नाम जोड़ने और संशोधन में दिक्कत हो रही है। बीएलओ और स्थानीय प्रशासन भी असमंजस में है।
katihaar vidhaanasabha chunaav 2025: 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान पूरे ज़ोर पर है। लेकिन कटिहार विधानसभा के प्राणपुर क्षेत्र की मलिकपुर, गायघट्टा और जलकी पंचायतों के ग्रामीणों के लिए यह प्रक्रिया चिंता का कारण बन गई है।
katihaar vidhaanasabha chunaav 2025: कटिहार, विधानसभा की इन पंचायतों में 2003 की मतदाता सूची अब तक उपलब्ध नहीं है, जिससे नए मतदाताओं, नाम संशोधन कराने वालों और पुनः नाम जोड़वाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बीएलओ से लेकर चुनाव आयोग की वेबसाइट तक हर संभव प्रयास किया, लेकिन 2003 की सूची कहीं नहीं मिल पा रही। गायघट्टा पंचायत के एक निवासी ने बताया, “नाम जुड़वाने के लिए 2003 की सूची से मिलान ज़रूरी बताया गया है, लेकिन जब वह सूची ही उपलब्ध नहीं है, तो हम दावा-आपत्ति कैसे करें?”
स्थानीय स्तर पर बीएलओ और प्रशासन भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे कि यह सूची कब उपलब्ध होगी। इससे मतदाता संशोधन प्रक्रिया में देरी हो रही है और लोगों में भ्रम का माहौल है।
राजनीतिक गतिविधि: जेडीयू में नियुक्ति से संगठनात्मक तैयारी तेज
इधर, चुनावी तैयारियों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कटिहार में मोहम्मद इम्तियाज हैदर को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। वे पिछले दस वर्षों से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अपनी नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में पूरी मेहनत करेंगे।
Also Read: धमदाहा विधानसभा सीट में दो दिग्गज महिलाएं आमने-सामने: बीमा भारती बनाम लेसी सिंह
इस नियुक्ति को लेकर पार्टी के स्थानीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने बधाई और समर्थन जताया है, जिससे कटिहार में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




