27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मिलिये ”रॉकस्‍टार” प्रियंका चोपड़ा से

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपडा जल्‍द ही अमेरिकन टीवी शो ‘क्‍वांटिकों’ में नजर आयेंगी. प्रियंका इस शो को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है.प्रियंका शो में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका में नजर आयेंगी. उनके किरदार को लोगों ने पसंद […]

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपडा जल्‍द ही अमेरिकन टीवी शो ‘क्‍वांटिकों’ में नजर आयेंगी. प्रियंका इस शो को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है.प्रियंका शो में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका में नजर आयेंगी.

उनके किरदार को लोगों ने पसंद भी किया है. 32 वर्षीय प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा कि,’ रॉकस्टार जैसा महसूस कर रही हूं. अपने अंदर के मिक जैगर (गायक) को चुनौती दे रही हूं.’ साथ ही उन्‍होंने अपने फैंस को लांस एंजेलिस रवाना होने की जानकारी भी दी.

इस शो के अलावा प्रियंका दो बॉलीवुड फिल्‍मों में भी नजर आनेवाली हैं. जोया अख्‍तर की फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म के अलावा प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में दिखाई देंगी. इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें