बिजली का बिल बढ़ाकर आम चुनाव करा रहा है कंगाल पाकिस्तान! जानें कितना आएगा खर्च

Updated:
विज्ञापन

Pakistan Election Expenses- आठ फरवरी पाकिस्तान में आम चुनाव कराए जा रहे हैं. इससे पहले देश में बिजली की दर बढ़ा दी गई है. आम चुनाव के पहले बिजली की दर बढ़ने से जनता नाराज है.

विज्ञापन

Pakistan Election Expenses: कंगाल पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने जा रहा है. चुनाव में भारत का पड़ोसी मुल्क अरबों खर्च कर रहा है. इस बीच खबर है कि पाकिस्तान की जनता की जेब पर जोरदार झटका सरकार ने दिया है. दरअसल, देश में आम चुनाव से पहले बिजली महंगी कर दी गई है जिससे जनता नाराज है. लोगों का कहना है कि क्या सरकार चुनाव का खर्च बिजली का बिल बढ़ाकर वसूलना चाहती है. इस बीच आइए आपको चुनाव में होने वाले खर्च को लेकर जानकारी देते हैं.

पाकिस्तान के चुनाव में कितना किया जा रहा है खर्च?

पिछले दिनों अरब न्यूज ने एक खबर दी थी जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल के बजट में आगामी आम चुनाव के लिए 42 अरब रुपये आवंटित करने का काम किया था. पिछले साल दिसंबर के महीने में पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई थी कि वित्त प्रभाग की ओर से आम चुनाव कराने के लिए जुलाई 2023 में जारी 10.0 अरब रुपये के अलावा पाकिस्तान चुनाव आयोग को 17.4 अरब रुपये और जारी कर दिये गये हैं. इसके बाद आम चुनाव कराने के लिए जारी की गई कुल राशि 27.4 अरब रुपये हो चुकी है. मंत्रालय ने साथ ही कहा था कि वित्त प्रभाग, पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से जरूरत पड़ने पर और धन उपलब्ध कराएगा.

Also Read: चुनाव से पहले इमरान खान को दूसरा झटका, तोशाखाना मामले में पूर्व पीएम और बुशरा बीबी को 14 साल की सजा

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एक खबर जनवरी के महीने में प्रकाशित की थी. इस रिपोर्ट में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) का जिक्र किया गया था. आयोग की ओर से अनुमान लगाया गया है कि 2024 के आम चुनाव में 49 अरब रुपये से ज्यादा खर्च हो सकता है. इसके पीछे की वजह मतदान केंद्रों पर फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करने को बताया गया था.

पिछले साल अगस्त में बिजली बिल को लेकर हुआ था विरोध प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कई शहरों में पिछले साल अगस्त में बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था. पेशावर, कराची, लाहौर, मुल्तान, रावलपिंडी सभी जगह जनता ने बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ सड़कों को अवरुद्ध किया था. यही नहीं लोग टायर जलाते और नारे लगाते भी नजर आए थे. इसके बाद एक बार फिर ठीक चुनाव से पहले बिजली बिल बढ़ाने का काम किया गया है. अब देखना होगा कि इसका असर चुनाव में क्या पड़ता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola