ePaper

Watch Video : पत्ते की तरह आसमान से नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, 6 की मौत

Updated at : 11 Apr 2025 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Watch Video : पत्ते की तरह आसमान से नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, 6 की मौत
Helicopter Crash in New York

Watch Video : न्यूयॉर्क सिटी में 10 अप्रैल 2025 को एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई. इनमें स्पेन से आए एक परिवार के पांच सदस्य और पायलट शामिल थे. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेल 206 मॉडल का हेलीकॉप्टर हडसन नदी में गिरने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में स्पेन के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं. हेलीकॉप्टर में सवार पायलट की भी मौत हादसे में हो गई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पत्ते की तरह हेलीकॉप्टर आसमान से नीचे गिर रहा है. नदी में गिरने के बाद पानी बहुत ऊपर उठता दिख रहा है. देखें वायरल वीडियो.

Bell 206 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर डाउनटाउन मैनहट्टन के हेलीपोर्ट से उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ. चश्मदीदों के अनुसार, हेलीकॉप्टर हवा में असंतुलित हो गया. उसके टुकड़े गिरते देखे गए, जिसके बाद वह हडसन नदी में गिर गया. इस हादसे के बाद इमरजेंसी सेवा तुरंत हरकत में आई और सभी शवों को नदी से बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें : Dream 11 पर 5 लाख गंवा चुके झारखंड के इस शख्स की लगी लॉटरी, GT vs RR के मैच में जीता 3 करोड़ रुपये

हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि हेलीकॉप्टर का टेल रोटर और एक ब्लेड उड़ान के दौरान अलग हो गए थे. इससे वह नियंत्रण खो बैठा. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. स्पेन सरकार ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और अमेरिकी अधिकारियों से जांच में सहयोग मांगा है.

हादसे के बाद सोशल मीडिया यूजर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वीडियो शेयर करके वे अपना रोष प्रकट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola