Watch Video : कंबोडिया और थाईलैंड के बीच बॉर्डर पर गोलीबारी, डरावना वीडियो आया

Updated:
विज्ञापन
Thailand Cambodia border clash

Thailand Cambodia border clash

Watch Video : कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा विवाद लगातार जारी है. इसी तनाव के बीच एक बार फिर बॉर्डर पर गोलीबारी हुई है. दोनों देशों ने इस झड़प की पुष्टि करते हुए बताया कि फायरिंग सीमा पर स्थित मंदिरों के पास हुई. इससे पहले मई में भी दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ था, जिसके बाद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को दोनों देशों ने सीमा पर उनके सैनिकों के बीच एक नई झड़प की जानकारी दी. थाई सेना और कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह झड़प प्रासात टा मुएन थोम के पास हुई. प्रासात टा मुएन थोम थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी सुरिन प्रांत में स्थित है, लेकिन इस पर कंबोडिया भी अपना दावा करता है. गोली बारी का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. War Cell @Lustrious01 नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–”रॉयल कंबोडियन आर्मी” ने “थाई आर्मी” की चौकियों पर कई हमले किए हैं. ऐसा लग रहा है कि कंबोडियाई सैनिकों ने 122 मिमी के आरएम-70 / बीएम-21 “ग्रैड” मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया. आप भी देखें वीडियो.

मई में सीमा पर हुई झड़प के बाद कंबोडिया और थाईलैंड के बीच तनाव पहले से ही बढ़ रहा था. इसी बीच थाई प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा और कंबोडियाई नेता हुन सेन के बीच हुई विवादास्पद फोन कॉल ने हालात और बिगाड़ दिए. कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने एक बयान में कहा, “थाई सेना ने कंबोडिया की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए हमारी सेना पर सशस्त्र हमला किया, जबकि हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात थे.”

यह भी पढ़ें : Thailand PM: फोन कॉल लीक में फंसीं थाईलैंड की महिला PM, विरोधी नेता से गुप्त बातचीत पड़ी भारी

वहीं थाई सेना ने दावा किया कि झड़प की शुरुआत तब हुई जब कंबोडियाई सैनिकों ने प्रासात टा मुएन थोम मंदिर के पूर्वी हिस्से की ओर गोलीबारी की. सेना ने यह भी बताया कि इस झड़प में उनके दो सैनिक घायल हुए हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola