Nuclear Attack: तीसरे विश्व युद्ध की आहट! अमेरिका के फैसले पर भड़के पुतिन, यूक्रेन पर परमाणु हमले के दिए संकेत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2024 6:47 PM
vladimir putin
Nuclear Attack: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 1000 दिनों से युद्ध जारी है. 1000वें दिन पूरे होने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ ऐसे संकेत दिए, जिससे दुनियाभर में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है.
Nuclear Attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को एक नयी परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किया. जिसमें घोषणा की गई है कि किसी भी परमाणु शक्ति द्वारा समर्थित देश अगर रूस पर हमला करता है तो इसे उनके देश पर संयुक्त हमला माना जाएगा. पुतिन ने परमाणु निवारक संबंधी नयी नीति का अनुमोदन 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में सैनिकों को भेजने वाले हमले के 1,000वें दिन पर किया है.
जो बाइडन के फैसले के बाद पुतिन ने उठाया बड़ा कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस फैसले के बाद पुतिन ने यह कदम उठाया है, जिसमें बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने की अनुमति दी थी.
पुतिन के फैसले से दुनियाभर में हड़कंप
रूस पर कोई भी बड़ा हवाई हमला परमाणु प्रतिक्रिया को जन्म दे सकता है. पुतिन के इस फैसले से दुनियाभर में हड़कंप मच गई है.
Also Read: Pakistan Lockdown: पाकिस्तान के मुल्तान में AQI 2000 के पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन
पुतिन ने सितंबर में ही परमाणु नीति में बदलाव की घोषणा कर दी थी
पुतिन ने सितंबर में परमाणु नीति में बदलावों की पहली बार घोषणा की थी. दस्तावेज के नए संस्करण में कहा गया है कि किसी गैर-परमाणु शक्ति द्वारा परमाणु शक्ति संपन्न देश की भागीदारी या समर्थन के साथ उनके देश के खिलाफ किए गए हमले को संयुक्त हमले के रूप में देखा जाएगा.
बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने की स्थिति में रूस परमाणु हथियारों का कर सकता है इस्तेमाल
नयी नीति में कहा गया है कि यदि रूस या उसके सहयोगियों के क्षेत्र को लक्ष्य करके बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने की जानकारी प्राप्त होती है तो रूस अपने परमाणु शस्त्रागार का उपयोग कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










