झरने के पानी से नहाने आया गोल्डन बाज, अंदाज मोह लेगा मन, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाज के नहाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन

Viral Video: बाज को यूं ही नहीं आसमान का राजा कहा जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बाज आसमान से एक झरने के किनारे आया हुआ है. वो अपने दोनों पंख फैलाकर झरने के नीचे खड़े होकर नहा रहा है. बाज के नहाने का वीडियो काफी प्यारा है. वो झरने से पानी भी पी रहा है. दोनों पंख फैलाकर पानी से खेल रहा है. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

झरने के नीचे नहाने आया था बाज

वीडियो में दिख रहा है एक बाज झरने के नीचे नहाने आया है. अपने दोनों पंखों को फैलाकर बाज ने बड़े आराम से झरने के नीचे नहाने का आनंद लिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया में लोगों ने खूब पसंद किया है. वीडियो को 18 लाख लोग देख चुके हैं. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

कई लोगों ने किया लाइक और कमेंट

इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है. कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कईयों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘दिलचस्प वीडियो, प्रकृति और जानवर अद्भुत हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘वाह कितना बड़ा बाज है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘प्रकृति कितनी अद्भुत है! अपने प्राकृतिक आवास में जानवर भी इसका आनंद ले सकते हैं!’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola