Viral Video: आंखों पर नहीं होगा यकीन! होने लगी आसमान से मछलियों की बारिश, देखें वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Apr 2025 9:36 AM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि आसमान से बर्फ के साथ मछलियां गिर रही है. मछलियां साइज में बड़ी हैं और जीवित भी हैं. सोशल मीडिया में वीडियो धूम मचा रहा है.
Viral Video: आसमान से बारिश होते आपने देखा होगा. बर्फ गिरते भी देखा होगा. लेकिन, क्या कभी आपने मछलियों की बारिश देखी है. वो भी आकार में बड़े और जिंदा मछली की बारिश. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से आसमान से मछलियां गिरने लगे हैं. मछलियों की बारिश देख लोगों को काफी हैरानी हुई है. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
बड़े-बड़े बर्फ के साथ बसर रही हैं मछलियां
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसमान से पत्थर जितने बड़े-बड़े बर्फ गिर रहे हैं. उसके साथ मछलियां भी गिर रही हैं. सबसे बड़ी बात की यह मछलियां जीवित है. जमीन पर गिरने के बाद उनमें हरकत देखा जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है एक पीले रंग की कार खड़ी है. उसपर भारी-भारी बर्फ के गिरने से कांच टूट गई है. जीवित मछलियों की बारिश हो रही है. एक काले रंग की जैकेट पहना शख्स कुछ मछलियों को उठाकर देख भी रहा है.
वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @majidposhtvan नाम के आईडी से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे एआई जेनरेटेड बताया है. इस वीडियो की पुष्टि Prabhat khabar.com नहीं कर रहा है. लेकिन, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई लोग चौंक रहे हैं. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है. कई यूजर ने कमेंट भी किया है. एक यूजर्स ने इसे AI वीडियो कहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतिहास गवाह है कि ऐसे वीडियो में कैमरामैन को कुछ नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










