Viral Video: ट्रेन की छत पर दिखा रहे थे स्टंट, हो गया बड़ा हादसा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर छाने के लिए युवा अपनी जान पर खेल जा रहे हैं. इसके लिए वो खतरनाक स्टंट करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला वियना में सामने आया है, जहां ट्रेन के ऊपर स्टंट करने के चक्कर में दो युवाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.
Viral Video: इन दिनों दुनिया भर में रील बनाने का अजब दौर शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान जा रही है. भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में इस चक्कर में युवाओं की जान जा रही है. ऐसी ही एक घटना ऑस्ट्रिया के विएना में हुई. यहां के चार युवा चलती ट्रेन पर अपने स्टंट का वीडियो बना रहे थे, यह काफी जोखिम भरा था. चलती ट्रेन में स्टंट का वीडियो बनाना चारों पर काफी भारी पड़ गया. इस खतरनाक खेल में दो युवा की जान चली गई, बाकी दो गहरे सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर यह स्टंट वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसे @ViolentNewsTV की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कुछ युवा ट्रेन की छत पर स्टंट कर रहे है. इसी दौरान ट्रेन रूट पर बनी ऊपरी ढांचे से दो लड़के टकरा जाते हैं. इस हादसे में दोनों की जान चली गई. हादसे में दो लड़के बच जाते हैं. लेकिन उनकी हालत काफी खराब है, दोनों गहरे सदमे में हैं. चलती ट्रेन पर स्टंट दिखाना कितना खतरनाक हो सकता है. इस वीडियो को देखकर जाहिर हो जाता है. इस वीडियो को करीब तीन लाख लोगों ने देखा है. इसपर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : स्टालिन सरकार ने बजट से रुपये का सिंबल ‘₹’ हटाया, तमिलनाडु में गहराया भाषा विवाद
लोगों ने दिए रिएक्शन
ट्रेन में स्टंट के इस वीडियो को देखकर रूह सिहर जा रही है. कई लोगों ने इस पर कमेंट किया और इसे गैर जरूरी बताया है. सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा “यह घटना वियना में मेरे स्टॉप पर हुई, 17 और 18 साल के दोनों लड़के अब मर चुके हैं. बाकी दो 13 और 15 साल के कभी भी पहले जैसे नहीं हो सकेंगे… बस बेवकूफी और दुख की बात है.” अन्य कई यूजर्स ने इस हरकत को बेवकूफी भरा कदम बताया है.
Watch Also:
Viral Video: देसी जुगाड़ देख खिल जाएगा दिल, बंदे ने कमाल का लगाया दिमाग, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: पिंजरे में घुसकर अंडा निगल रहा था खतरनाक सांप, पड़ गए जान के लाले! देखें वीडियो
Viral Video: शादी में आए शख्स ने कर दी ऐसी हरकत, पूरी बारात की हो जाती जमकर कुटाई! देखिए वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










