Video: ये है रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ताकत, हवा में भी पंगा लेने की कोई नहीं सोच सकता

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Apr 2024 6:38 PM

विज्ञापन
Vladimir Putin | pti

Video: दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार रूस, जिसके पास अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ दुनिया की सबसे ज्यादा और घातक परमाणु हथियारों का जखीरा मौजूद हैं. रूस के राष्ट्रपति पुतिन जल थल या वायु में कहीं चलते हैं तो उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है.

विज्ञापन

Video: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विशेष विमान की विंडो से अपनी सुरक्षा में तैनात रूसी विमानों को देखकर गजब की प्रतिक्रिया दी. उनकी इस प्रतिक्रिया वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. दरअसर रूसी राष्ट्रपति अपने विशेष विमान में बैठे थे इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा में उड़ रहे रूसी लड़ाकू विमानों को प्लेन की विंडो से एक नजर देखा. 18 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. पुतिन के विमान को एयरक्राफ्ट नंबर 1 कहा जाता है. इसे फ्लाइंग क्रेमलिन भी कहते हैं. यह विमान बहुत आधुनिक और तमाम तकनीकों से लैस है. इस विमान को रॉकेट या गन से निशाना नहीं बनाया जा सकता है.

बेहद मजबूत है रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार रूस, जिसके पास अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ दुनिया की सबसे ज्यादा और घातक परमाणु हथियारों का जखीरा मौजूद हैं.  रूस के राष्ट्रपति पुतिन जल थल या वायु में कहीं चलते हैं तो उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है. व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा में लगे जवानों की एक पूरी टीम होती है. इस सुरक्षा दस्ता को  फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस कहते हैं. इसमें हजारों की संख्या में कमांडोज होते हैं. इन जवानों की ट्रेनिंग ऐसी होती है कि ये किसी भी परिस्थिति में युद्ध लड़ सकते हैं. इन्हें हर तरह के हथियारों को चलाने में माहिर होते हैं. इनकी ट्रेनिंग इतनी परफेक्ट होती है कि कई बार तो ये अनदेखे खतरे को भी ताड़ जाते हैं. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola