Live Updates

US Presidential Election Voting Results 2024: डोनाल्ड ट्रंप होंगे अमेरिका के नये राष्ट्रपति, चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की

Updated:
विज्ञापन

Us presidential election

US Presidential Election Voting Results 2024 Live: संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रेसिडेंट चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हराया. ट्रंप को अबतक 277 इलेक्टोरल वोट मिले हैं और कमला को केवल 224 से ही संतोष करना पड़ा है. अमेरिका में जीत के लिए किसी भी कैंडिडेट को 270 वोट चाहिए. आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़े सभी पल-पल के अपडेट हमारे Live Blog में…

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी ट्रंप को बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूं. आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें.”

ट्रंप ने पत्नी को कहा धन्यवाद

डोनाल्ड ट्रंप ने पाम बीच काउंटी कन्वेंशन सेंटर में अपना विजय भाषण देते हुए अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और परिवार को धन्यवाद दिया.

US President Election Results Live:ये अविश्वसनीय राजनीतिक जीत- ट्रंप

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, “यह एक ऐसा आंदोलन है जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा. सच कहूं तो, मेरा मानना ​​है कि यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन था. इस देश में और शायद इससे परे भी ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ. अब, यह महत्व के एक नए स्तर पर पहुंचने जा रहा है क्योंकि हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं. हमारे पास एक ऐसा देश है जिसे मदद की जरूरत है. हम अपनी सीमाओं को ठीक करने जा रहे हैं, अपने देश के बारे में सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं. हमने आज रात एक कारण से इतिहास रचा और वह कारण सिर्फ यही है कि हमने उन बाधाओं को पार किया जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक जीत हासिल की है.”

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए प्रेसिडेंट

अमेरिका की FOX न्यूज ने कहा है कि अमेरिका के नए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप होंगे. वह अमेरिका के 47वें प्रेसिडेंट बनेंगे.

रिपब्लिकन को 4 साल में पहली बार सीनेट में बहुमत

रिपब्लिकन पार्टी ने अपनी जीती हुई सीटों पर फिर से जीत हासिल की है. इसके साथ ही उसने डेमोक्रेटिक पार्टी के कब्जे वाली कई सीटों पर भी जीत हासिल कर 4 साल में पहली बार सीनेट में अपना दबदबा बढ़ा लिया है.

US President Election Results Live:फ्लोरिडा के काउंटी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे ट्रंप

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच के काउंटी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे. रिपब्लिकन ने मंगलवार को वेस्ट वर्जीनिया और ओहियो में जीत के साथ अमेरिकी सीनेट पर नियंत्रण हासिल कर लिया, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी अगले साल कांग्रेस के कम से कम एक सदन पर नियंत्रण रखेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola