अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा-डील के लिए गिड़गिड़ा रहा है ईरान, जल्दी ही संभल जाएं वरना...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump : खाड़ी युद्ध के 27वें दिन भी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थितियों को अपने अनुसार नहीं कर पाएं हैं, तो उन्होंने दबाव की राजनीति शुरू कर दी है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि ईरान डील के लिए गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे परे दिखती है.
Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है जिसने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट लिखा है कि ईरानी वार्ताकार डील के लिए भीख मांग रहे हैं, हालांकि सार्वजनिक तौर पर वे इस बात से इनकार कर रहे हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया में लिखा है कि ईरानी प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए जल्दी ही गंभीर होना होगा, अन्यथा बहुत देर हो जाएगी.
तबाह हो चुका है ईरान, वापसी का कोई मौका नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह किया जा चुका है. उसकी सेना की ताकत पूरी तरह खत्म हो चुकी है, इसलिए युद्ध में उनकी वापसी संभव नहीं है.डोनाल्ड ट्रंप का यह सोशल मीडिया पोस्ट तब सामने आया है, जब ट्रंप की 15 सूत्री शांति योजना को ईरान ने अस्वीकार कर दिया और यह कहा कि युद्ध जारी रहेगा.
ईरान ने वार्ता के लिए रखी है 5 शर्तें
अमेरिका और ट्रंप की बयानबाजी को अगर अलग रखें, तो पाएंगे कि ईरान ने अमेरिकी दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह हितों से समझौता नहीं करेगा. अमेरिका अगर यह चाहता है कि यह युद्ध रूके तो उसे ईरान की पांच शर्तें माननी होगी. इन शर्तों के अनुसार उनके अधिकारियों को निशाना बनाए जाने पर रोक, भविष्य में हमला न करने की गारंटी, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई और होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी संप्रभुता की मान्यता शामिल है.
मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण है स्थिति
युद्ध के 27वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति भले ही यह दावा कर रहे हैं कि ईरान गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि ईरान ने शांतिवार्ता को ठुकराने के बाद घायल शेर की तरह हमला शुरू किया है. उसने अमेरिकी एयरबेस अब्राहम लिंकन पर मिसाइलें दागी. लाल सागर के समुद्री मार्ग को बंद करने का दावा किया और इजरायल द्वारा IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी की हत्या के दावों के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है.
ये भी पढ़ें : क्या पीएनजी है तेल संकट का समाधान, जानिए क्यों सरकार इसे कर रही है प्रमोट?
क्या IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी को इजरायल ने मार गिराया है?
ईरान ने दी धमकी, हमले जारी रहें तो बाब अल मंदेब स्ट्रेट भी होगा बंद, गहराएगा तेल संकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




