क्या IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी को इजरायल ने मार गिराया है?

IRGC नेवी के कमांडर अलीरेजा तांगसिरी
Alireza Tangsiri : ईरान युद्ध में कड़ा रुख अख्तियार कर होर्मुज स्ट्रेट को बाधित करने वाले IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी की मौत की खबर सामने आई है. हालांकि अलीरेजा तांगसिरी की मौत की पुष्टि ईरान ने नहीं की है. इजरायली मीडिया ने शीर्ष अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया है कि अलीरेजा तांगसिरी को मार गिराया गया है.
Alireza Tangsiri : IRGC (Islamic Revolutionary Guard Corps) नेवी के कमांडर अलीरेजा तांगसिरी को मार गिराने का दावा इजरायली मीडिया ने किया है. अगर अलीरेजा की मौत एक सच्चाई है, तो यह ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है,क्योंकि अलीरेजा खाड़ी क्षेत्र में ईरान के प्रमुख रणनीतिकार थे.
इजरायली मीडिया ने अलीरेजा को मारने का दावा किया
इजरायली मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया है कि IRGC नेवी के कमांडर अलीरेजा तांगसिरी को बंदर अब्बास में एक स्ट्राइक के दौरान मार गिराया गया है. इजरायली मीडिया ने यह भी बताया है कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद कराने में अलीरेजा तांगसिरी की अहम भूमिका थी.
कौन हैं अलीरेजा तांगसिरी?
अलीरेजा तांगसिरी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के प्रमुख (Commander) हैं. उनके ऊपर खाड़ी क्षेत्र में ईरान की समुद्री रणनीति बनाने की अहम जिम्मेदारी है, जिसमें फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट का क्षेत्र प्रमुख है. उन्हें ईरान का उग्र चेहरा माना जाता है. अलीरेजा तांगसिरी ने बार–बार यह बयान दिया था कि अगर जरूरत पड़ी तो होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद किया जा सकता है.
विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
ईरान के 50 से अधिक शीर्ष अधिकारियों की हुई युद्ध में मौत
28 फरवरी से शुरू हुए ईरान युद्ध में अबतक 50 से अधिक शीर्ष ईरानी अधिकारियों की मौत हो चुकी है. हालांकि इन सब की पुष्टि नहीं हुई है. ईरान पर हुए हमलों में अबतक जिन सबसे शीर्ष अधिकारियों की मौत हुई, उनमें उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सर्वप्रमुख हैं. उसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और इंटेलिजेंस के मंत्री इस्माइल खतीब की भी इजरायली हमले में मौत हुई है.
ये भी पढ़ें : क्या पीएनजी है तेल संकट का समाधान, जानिए क्यों सरकार इसे कर रही है प्रमोट?
ईरान ने दी धमकी, हमले जारी रहें तो बाब अल मंदेब स्ट्रेट भी होगा बंद, गहराएगा तेल संकट
ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागा, ट्रंप के शांति वार्ता का दिया जवाब
अमेरिका की 15 सूत्री शांति योजना का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा– युद्ध जारी रहेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










