अमेरिका में लाया गया Coronavirus Relief Bill : मुफ्त में होगी जांच, वैतनिक रोग अवकाश मिलेगा

Updated:
विज्ञापन
अमेरिका में लाया गया Coronavirus Relief Bill : मुफ्त में होगी जांच, वैतनिक रोग अवकाश मिलेगा

कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर शनिवार सुबह एक विधेयक पारित किया जिसके तहत वायरस की मुफ्त जांच और बीमारी में ली गई छुट्टी तथा पारिवारिक कारणों से ली गई छुट्टी के लिए वेतन नहीं काटा जाने का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन

वाशिंगटन : डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले सदन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर शनिवार सुबह एक विधेयक पारित किया जिसके तहत वायरस की मुफ्त जांच और बीमारी में ली गई छुट्टी तथा पारिवारिक कारणों से ली गई छुट्टी के लिए वेतन नहीं काटा जाने का प्रावधान किया गया है.

इसके अलावा विधेयक के तहत बेरोजगारी बीमा मजबूत करने और परिवार के कष्ट को कम करने के लिए भोजन संबंधी सहायता बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. यह विधेयक अगले हफ्ते उच्च सदन (सीनेट) में पेश किया जाएगा. इसमें वायरस से संक्रमित कर्मचारियों या संक्रमित व्यक्ति का ख्याल रखने वाले कर्मचारियों के लिए सवेतन छुट्टियों तथा गरीब एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त खाद्य सहायता का प्रावधान किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प: ने कहा, अभी तक Coronavirus के कारण 50 मौतें हुई हैं. हम संख्या को यथासंभव कम रखना चाहते हैं. यह चीन से लाया गया, लेकिन इसमें किसी की गलती नहीं है. किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी. हम सभी इस समस्या को अच्छी तरह से हल करेंगे.

ज्यादातर लोगों में वायरस के कारण बुखार या खांसी जैसे हल्के या मध्यम लक्षण नजर आते हैं, लेकिन कुछ के लिए निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है. अधिकतर लोग वायरस से संक्रमित होने के बाद भी ठीक हो जाते हैं. इस विधेयक में निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में कोरोना वायरस की मुफ्त जांच और मेडिकेयर, मेडिकएड और संघीय सेवानिवृत्ति कार्यक्रमों के तहत आने वाले लोगों की जांच के लिए खर्च साझा करने के नियमों में छूट देने का प्रस्ताव दिया गया है. इसके अलावा इसके तहत जिन लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है उनके लिए एक अरब डॉलर देने का प्रावधना किया गया है.

राज्यों पर वित्तीय बोझ को हल्का करने के लिए राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को संघीय कोष से 6.2 प्रतिशत राशि दी गई है. इसमें उन नियोक्ताओं के लिए कोरोना वायरस से संबंधित रोग अवकाश के लिए वैतनिक लाभ का अस्थायी प्रावधान किया गया है जहां 500 से कम कर्मचारी काम करते हैं. इसके अलावा इसमें दो-तिहाई वेतन के साथ 12 हफ्तों की पारिवारिक छुट्टी या मेडिकल छुट्टी का भी प्रावधान है. बढ़ाई गई छुट्टी के शुरुआती 14 दिनों में वेतन नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola