होर्मुज पर अड़ा ईरान, दूसरे दौर की वार्ता पर संशय, मुनीर ने ट्रंप को किया फोन

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :20 Apr 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Asim Munir Calls donald trump
मुनीर और ट्रंप, फोटो एक्स

US Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता स्थगित हो गई है. ईरान ने साफ कहा कि वार्ता में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है. अब खबर है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन लगाया और उनके बात की है.

विज्ञापन

US Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर बुधवार 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है. दूसरे दौर की वार्ता को लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने ट्रंप को फोन किया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मुनीर ने ट्रंप से कहा- होर्मुज नाकाबंदी ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता में बाधा है. मुनीर की सलाह पर ट्रंप ने कहा- गौर करेंगे.

वार्ता में शामिल होने की अभी कोई योजना नहीं : ईरानी विदेश मंत्रालय

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि तेहरान की फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी वार्ता में शामिल होने की कोई योजना नहीं है.

अमेरिका ने ईरानी ध्वज वाले पोत पर कब्जा किया, ईरान ने दी चेतावनी

अमेरिका ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक पोत पर कब्जा कर लिया. पोत यूएस नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद अमेरिकी नौसैनिकों ने हमला कर अपने कब्जे में ले लिया. इधर इस घटना पर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है. ट्रंप ने बताया- ईरानी ध्वज वाले तुस्का नामक पोत को रुकने की चेतावनी दी और फिर इंजन कक्ष में छेद कर उसे वहीं रोक दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले इस पोत को अमेरिकी मरीन ने अपने कब्जे में ले लिया है और वे देख रहे हैं कि उसमें क्या है.

अमेरिकी नाकाबंदी के बाद पहली बार कोई ईरानी पर कब्जा

ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी शुरू होने के बाद से यह पहली घटना है जब पोत को रोका गया. ईरान ने पोत पर कब्जा करने की घटना को समुद्री डकैती और युद्धविराम का उल्लंघन बताया.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल में छिड़ी ‘सभ्यता बनाम बर्बरता’ की जंग, नेतन्याहू ने अमेरिका पर दिया बड़ा बयान

वीडियो: समंदर के बीचों-बीच US मरीन कमांडोज का एक्शन, ईरानी जहाज पर ऐसे किया कब्जा

ईरान-इजरायल में छिड़ी ‘सभ्यता बनाम बर्बरता’ की जंग, नेतन्याहू ने अमेरिका पर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola