Trump Tariff: आज से टैरिफ लागू करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका पर टिकी भारत समेत दुनिया की नजरें

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Trump Tariff: भारत समेत पूरी दुनिया की निगाहें इस समय अमेरिका पर टिकी हुई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज देर रात करीब 1.30 बजे रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा करेंगे. भारत समेत कई देशों को यह प्रभावित कर सकती है. रेसिप्रोकल टैरिफ से यूरोपीय संघ, चीन, भारत, कनाडा, जापान, मेक्सिको जैसे देश खासा प्रभावित हो सकते हैं. फियो अध्यक्ष ने कहा कि इससे अमेरिका को किए जाने वाले सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों के निर्यात को गंभीर चोट पहुंच सकती है. अमेरिकी टैरिफ अमेरिकी बाजार में भारतीय माल की मांग को प्रभावित करेगी.

विज्ञापन

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार देर रात रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान करने वाले हैं. ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट भी लिखा है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा ‘अमेरिका में आज आजादी का दिन है’. इससे पहले मंगलवार को व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप के ऐलान के बाद टैरिफ की दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपनी नई व्यापारिक नीतियों को लेकर कहा है कि यह अमेरिका को नये स्वर्ण युग की ओर ले जाएगा.

विज्ञापन

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

मंगलवार को व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरोलिन लेवित ने अपने बयान में कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला अर्थव्यवस्था और देश हित में है. नई टैरिफ दरों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. वहीं अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी से दुनिया के कई देश प्रभावित हो सकते हैं. अमेरिका के इस फैसले से यूरोपीय संघ, चीन, भारत, कनाडा, जापान, मेक्सिको जैसे देश प्रभावित हो सकते हैं.

अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ से बढ़ी है चिंता- फियो अध्यक्ष

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एससी रल्हन ने बुधवार को कहा कि भारतीय निर्यातक समुदाय अमेरिका के संभावित रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर बहुत चिंतित है. इससे अमेरिका को किए जाने वाले सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों के निर्यात को गंभीर चोट पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ निश्चित रूप से अमेरिकी बाजार में भारतीय माल की मांग को प्रभावित करेगी. कृषि, कीमती पत्थर, रसायन, फार्मा, मेडिकल उपकरण, इलेक्ट्रिकल और मशीनरी समेत कई और क्षेत्रों के उत्पाद अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित हो सकते हैं.

अमेरिकी टैरिफ घोषणाओं पर नजर रखने के लिए बनाया गया नियंत्रण कक्ष!

न्यू एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत सहित प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ की होने वाली घोषणाओं की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह नियंत्रण कक्ष भारतीय समयानुसार रात 1.30 बजे शुरू होगा. उन्होंने बताया कि वाणिज्य और उद्योग सहित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी घोषणाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola