ट्रंप की भविष्यवाणी: ‘क्यूबा खत्म होने वाला है’, रूसी तेल टैंकर को दी मंजूरी, कहा- वहां के हालात बेहद खराब

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. इमेज सोर्स क्रेडिट- @WhiteHouse

Trump Prediction Cuba: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. रविवार को प्रेस से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि क्यूबा पूरी तरह खत्म हो चुका है और जल्द ही वहां की सरकार गिर जाएगी. ट्रंप ने क्यूबा को एक मेस (उलझा हुआ देश) बताया और कहा कि यह एक फेल होता देश है.

विज्ञापन

Trump Prediction Cuba: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का एक बड़ा तेल टैंकर क्यूबा के तट के पास देखा गया है. इसमें करीब 7 लाख 30 हजार बैरल कच्चा तेल है. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका इस रूसी जहाज को रोकेगा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है.

विज्ञापन

ट्रंप के अनुसार, क्यूबा के लोगों को जिंदा रहने के लिए तेल की जरूरत है ताकि उन्हें बिजली और गर्मी-सर्दी से राहत मिल सके. उन्होंने साफ किया कि चाहे रूस हो या कोई और देश, अगर वो क्यूबा को तेल भेज रहा है तो वो उसे नहीं रोकेंगे.

ट्रंप बोले- पुतिन को इससे कोई फायदा नहीं होगा

जब ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या इस तेल से रूसी राष्ट्रपति पुतिन को मदद मिलेगी, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया. ट्रंप ने कहा कि एक जहाज तेल भेजने से पुतिन को कोई फायदा नहीं होने वाला, बल्कि उनका नुकसान ही होगा. ट्रंप का मानना है कि क्यूबा का लीडरशिप भ्रष्ट है और एक जहाज तेल मिलने से वहां के हालात नहीं बदलेंगे. शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह जहाज सोमवार रात या मंगलवार तक क्यूबा के मतांजास बंदरगाह पहुंच सकता है.

पूरे देश में ब्लैकआउट

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए तेल ब्लॉकहेड (पाबंदी) की वजह से क्यूबा में भारी संकट है. वहां पूरे देश में ब्लैकआउट (बिजली गुल) की स्थिति है. अस्पतालों में काम करना मुश्किल हो गया है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी ठप पड़ा है. क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-नेल ने कहा है कि इस संकट के बीच पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो अमेरिका के साथ बातचीत की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है.

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग में बुरी तरह फंसे ट्रंप, अमेरिका के पास अब बचे सिर्फ 2 रास्ते

क्यूबन-अमेरिकन्स की मदद करेगा अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन उन क्यूबन-अमेरिकन्स की मदद करेगा जिन्हें फिदेल कास्त्रो के शासन के दौरान देश से निकाल दिया गया था. ट्रंप ने याद दिलाया कि 1959 से 2008 के बीच कास्त्रो के राज में कई लोगों के परिवार वालों को मारा गया था. ट्रंप का कहना है कि क्यूबा में शासन बदलने का समय आ गया है और अमेरिका उस बदलाव के बाद वहां की मदद के लिए तैयार खड़ा रहेगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का प्लान: खार्ग आइलैंड पर कब्जे की तैयारी, कहा- ‘ईरान का तेल लेना मेरा सबसे फेवरेट काम’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola