सोने से लदा 1788 कमरों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल, जिसमें समा जाएं 2-4 क्रिकेट स्टेडियम

Updated:
1 / 12
दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल ब्रुनेई के सुल्तान का इस्ताना नुरुल ईमान है. इसमें 1788 कमरे हैं. इसमें 22 कैरेट सोने से सजी अंदरूनी दीवारें हैं. इस महल में एक दो नहीं बल्कि 5 पूल हैं. उनके पास 7000 कारें और न जाने क्या-क्या हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

इस्ताना नुरुल ईमान ब्रुनेई के राजा का महल.

दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल ब्रुनेई के सुल्तान का इस्ताना नुरुल ईमान है. इसमें 1788 कमरे हैं. इसमें 22 कैरेट सोने से सजी अंदरूनी दीवारें हैं. इस महल में एक दो नहीं बल्कि 5 पूल हैं. उनके पास 7000 कारें और न जाने क्या-क्या हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 12
दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- फेसबुक.

दुनिया का सबसे बड़ा रिहायशी महल

इस्ताना नुरुल ईमान ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया का आधिकारिक निवास है. करीब 2,00,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस महल को दुनिया के सबसे बड़े रिहायशी महलों में शामिल किया जाता है. इसका आकार किसी सामान्य महल से कहीं ज्यादा है. यह महल ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगावान से कुछ किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, ब्रुनेई नदी के किनारे पहाड़ियों पर स्थित है, जहाँ चारों ओर हरियाली है.

3 / 12
महल के अंदर 2-4 क्रिकेट स्टेडियम समा जाएं
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- फेसबुक.

महल के अंदर 2-4 क्रिकेट स्टेडियम समा जाएं

इस्ताना नुरुल ईमान की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह करीब 2 लाख वर्ग मीटर यानी 21.5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है. इतने बड़े परिसर में दो से चार पूरे क्रिकेट स्टेडियम के बराबर बुनियादी ढांचा समा सकता है.

4 / 12
 महल में 1,788 कमरे
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- फेसबुक.

महल में 1,788 कमरे

इस शाही महल में कुल 1,788 कमरे बताए जाते हैं. इनमें करीब 257 बाथरूम भी शामिल हैं. कमरों की यह संख्या इतनी ज्यादा है कि इसकी तुलना किसी सामान्य घर से करना मुश्किल है. यह संख्या एक छोटे शहर के स्तर की विशालता का एहसास कराती है.

5 / 12
1.4 अरब अमेरिकी डॉलर में बना था महल
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- कैनवा.

1.4 अरब अमेरिकी डॉलर में बना था महल

इस विशाल महल का निर्माण 1984 में करीब 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से पूरा हुआ बताया जाता है. महल की विशालता, हजारों कमरों, कारों के विशाल संग्रह, भव्य सजावट और राजकीय उपयोग की वजह से इस्ताना नुरुल ईमान आज भी दुनिया के सबसे असाधारण शाही आवासों में गिना जाता है.

6 / 12
एक नहीं, पांच स्विमिंग पूल
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- फेसबुक.

एक नहीं, पांच स्विमिंग पूल

महल के अंदर 5 स्विमिंग पूल हैं. यानी सुल्तान के इस विशाल निवास में मनोरंजन और आराम के लिए भी बेहद खास इंतजाम किए गए हैं.

7 / 12
सोने और रोशनी से जगमगाता महल
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- फेसबुक.

सोने और रोशनी से जगमगाता महल

इस्ताना नुरुल ईमान की भव्यता का अंदाजा इसके अंदर मौजूद रोशनी और सजावट से भी लगाया जा सकता है. महल में करीब 564 झूमर और लगभग 51,000 बल्ब होने की जानकारी दी जाती है. इसके आंतरिक हिस्सों की सजावट में बड़े पैमाने पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किए जाने की बात भी कही जाती है. यही वजह है कि महल का अंदरूनी हिस्सा बेहद आलीशान और शाही नजर आता है.

8 / 12
करीब 7,000 कारों का विशाल कलेक्शन, जिनमें 600 रोल्स-रॉयस
फुल स्क्रीन में देखें

एआई जेनरेटेड इमेेज.

करीब 7,000 कारों का विशाल कलेक्शन, जिनमें 600 रोल्स-रॉयस

सुल्तान हसनल बोलकिया अपनी बेहद महंगी कारों के कलेक्शन के लिए भी दुनिया भर में चर्चित हैं. महल परिसर में करीब 110 गैराज बताए जाते हैं, जहां उनकी विशाल कारों का संग्रह रखा जाता है. पूरी कार कलेक्शन में करीब 7,000 गाड़ियां होने की चर्चाएं अक्सर सामने आती रही हैं. सुल्तान के कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस सहित दुनिया की कई बेहद महंगी और दुर्लभ कारें शामिल होने की बात कही जाती है. उनकी कारों की कुल संख्या और कीमत को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आते रहे हैं. कई रिपोर्टों में इस पूरे संग्रह की कीमत अरबों डॉलर तक बताई जाती है. खास तौर पर करीब 600 रोल्स-रॉयस कारों का आंकड़ा अक्सर चर्चा में रहता है.

9 / 12
एक साथ 5,000 मेहमानों के लिए भोज का इंतजाम
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- फेसबुक.

एक साथ 5,000 मेहमानों के लिए भोज का इंतजाम

महल में एक बेहद विशाल भोज कक्ष भी है. इसमें एक साथ करीब 5,000 मेहमानों के बैठने की क्षमता बताई जाती है. इतने बड़े स्तर की क्षमता इसे बड़े राजकीय समारोहों और भव्य आयोजनों के लिए उपयुक्त बनाती है.

10 / 12
महल परिसर में अपनी मस्जिद
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- फेसबुक.

महल परिसर में अपनी मस्जिद

इस्ताना नुरुल ईमान सिर्फ रिहायशी परिसर ही नहीं है. इसके परिसर में करीब 1,500 लोगों की क्षमता वाली एक मस्जिद भी मौजूद है. यानी धार्मिक जरूरतों के लिए भी महल के भीतर ही व्यापक व्यवस्था की गई है.

11 / 12
200 पोलो पोनी के लिए वातानुकूलित अस्तबल
फुल स्क्रीन में देखें

एआई जेनरेटेड इमेज.

200 पोलो पोनी के लिए वातानुकूलित अस्तबल

सुल्तान हसनल बोलकिया को पोलो का भी शौक है. उनके करीब 200 पोलो पोनी के लिए महल परिसर में एयरकंडीशन अस्तबल होने की जानकारी दी जाती है. यह सुविधा भी इस शाही परिसर की असाधारण भव्यता को दर्शाती है.

12 / 12
सिर्फ घर नहीं, ब्रुनेई की सत्ता का केंद्र
फुल स्क्रीन में देखें

इमेज सोर्स- कैनवा.

सिर्फ घर नहीं, ब्रुनेई की सत्ता का केंद्र

इस्ताना नुरुल ईमान केवल सुल्तान का निजी या आधिकारिक निवास नहीं है. यह ब्रुनेई के महत्वपूर्ण राजकीय समारोहों और आधिकारिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है. यहां सरकारी और शाही स्तर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola