ईरान के तीन पायलटों के कतर में पकड़े जाने का दावा, दो Su-24 गिराए जाने के बाद मचा विवाद

Updated:
विज्ञापन

मार्च में एक हमले में यह पायलट कतर के कब्जे में आए थे.

ईरान ने दावा किया है कि कतर ने उसके तीन पायलटों को जिंदा पकड़ लिया है, जिन्हें अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद इजेक्ट करना पड़ा था. कतर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है.

विज्ञापन

ईरान ने दावा किया है कि उसके तीन पायलटों को कतर ने जिंदा पकड़ लिया है. ईरान के दावे के मुताबिक, मार्च में कतर में अमेरिकी अल उदैद सैन्य अड्डे को निशाना बनाने के दौरान उसके दो Su-24 लड़ाकू विमान गिराए गए. ये पायलट उसके बाद से ईरान के कब्जे में हैं. ईरान ने इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) से तीनों पायलटों के बारे में जानकारी जुटाने और उनकी स्थिति का पता लगाने की मांग की. हालांकि, कतर ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है.

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने लापता सैन्यकर्मियों की तलाश के लिए गठित जनरल स्टाफ ऑफ द आर्म्ड फोर्सेज की सर्च कमेटी के कमांडर मोहम्मद बाघेरजादेह के हवाले से इन तीनों पायलटों की पहचान बताई. ईरानी दावे के मुताबिक, ईरान के लड़ाकू विमान हमला करने के बाद चार पाटलट लौट रहे थे, लेकिन इसी दौरान कतर के एयर डिफेंस के हमले की वजह से सभी को इजेक्ट करना पड़ा. 

इनमें से एक की मौत उसी समय हो गई थी, जबकि तीन जिंदा बचे थे, जिन्हें कतर से गिरफ्तार कर लिया था. हिरासत में लिए गए पायलटों के नाम जवाद सालेही, अब्दोल-मजीद दश्तियान और इमरान बेहरुशियन हैं. मोहम्मद बाघेरजादेह ने दावा किया कि ये तीनों पायलट पिछले करीब छह महीने से कतर की हिरासत में हैं.

ईरान का आरोप- पायलटों को एक-दूसरे से मिलने भी नहीं दिया गया

फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाघेरजादेह ने कतर सरकार पर तीनों पायलटों के साथ अलग-अलग व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने दावा किया कि कतर ने तीनों पायलटों को एक-दूसरे से मिलने की अनुमति नहीं दी है. इसके अलावा उन्हें पूछताछ या साक्षात्कार के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया. ईरानी पक्ष का यह भी आरोप है कि पायलटों को अपने परिवारों से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई और न ही मामले को आगे बढ़ा रहे ईरानी अधिकारियों से उन्हें संपर्क करने दिया गया.

ये भी पढ़ें:- ‘दुनिया से जुड़ेंगे, लेकिन निर्भर नहीं रहेंगे’: PM Modi के I-Day भाषण में Strategic Autonomy का नया मॉडल

कतर ने पायलटों को हिरासत में लेने की खबरों को बताया गलत

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद मोहम्मद अल-अंसारी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ईरान के दावे का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ईरानी पायलटों को हिरासत में लिए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं और ऐसे दावे ऐसे समय में किए जा रहे हैं, जब क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास चल रहे हैं.

कतर बोला- पायलटों से संपर्क की कोशिश की गई थी

कतर के मुताबिक, ईरानी पायलटों ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था. कतर के अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अल-अंसारी के अनुसार, पायलटों की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद कतर के अधिकारियों ने नियमों के तहत कार्रवाई की. इसके बाद कतर ने अपने नियमों के मुताबिक कार्रवाई की और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए 'जरूरी कदम' उठाए.

एक पायलट के अवशेष मिलने का कतर का दावा

कतर ने यह भी कहा कि खोज एवं बचाव टीमों ने उन पायलटों के अवशेषों की तलाश की और बाद में एक पायलट के मृत अवशेष बरामद किए गए. कतर ने दावा किया कि एक पायलट के अवशेष मिलने के बाद उसने अप्रैल में उन्हें ईरान को सौंपने के लिए तेहरान के साथ बातचीत की थी, लेकिन ईरानी पक्ष ने आज तक इस निमंत्रण का जवाब नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें:- रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी पर म्यांमार राजी, कहा- इस शर्त पर 3 लाख से ज्यादा की हो सकती है वापसी


विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola