Afghanistan News : 31 अगस्त की अमेरिकी वापसी की डेडलाइन के बाद अफगानों के देश छोड़ने पर सहमत हुआ तालिबान

Kabul: A Taliban fighter sits on the back of a vehicle with a machine gun in front of the main gate leading to the Afghan presidential palace, in Kabul, Afghanistan, Monday, Aug. 16, 2021. The U.S. military has taken over Afghanistan's airspace as it struggles to manage a chaotic evacuation after the Taliban rolled into the capital. AP/PTI(AP08_16_2021_000171B)
Afghanistan Taliban News 31 अगस्त की अमेरिकी वापसी की डेडलाइन के बाद तालिबान अफगानों को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए सहमत हो गया है. जर्मन राजदूत ने यह जानकारी दी है. तालिबान ने विदेशी बलों के जाने के बाद काबुल एयरपोर्ट को चलाने के लिए तुर्की से तकनीकी मदद मांगी है.
Afghanistan Taliban News 31 अगस्त की अमेरिकी वापसी की डेडलाइन के बाद तालिबान अफगानों को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए सहमत हो गया है. जर्मन राजदूत ने यह जानकारी दी है. तालिबान ने विदेशी बलों के जाने के बाद काबुल एयरपोर्ट को चलाने के लिए तुर्की से तकनीकी मदद मांगी है. हालांकि, कहा कि अंकारा की सेना भी अगस्त की समय सीमा के अंत तक पूरी तरह से वापस ले लें. दो तुर्की अधिकारियों ने रायटर को यह बताया है.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में जर्मनी के राजदूत ने बुधवार को कहा कि तालिबान उन अफगानों को अनुमति देना जारी रखेगा, जिनके पास 31 अगस्त को अमेरिका की वापसी की समय सीमा के बाद अफगानिस्तान छोड़ने के लिए सही दस्तावेज हैं. मार्कस पोटजेल ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने तालिबान के उप मुख्य वार्ताकार शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई से मुलाकात की. जिन्होंने आश्वासन दिया था कि कानूनी दस्तावेजों के साथ अफगानों को 31 अगस्त के बाद वाणिज्यिक उड़ानों पर यात्रा करने का अवसर मिलता रहेगा.
Taliban agree to let Afghans leave Afghanistan after US withdrawal deadline of August 31- German envoy, reports AFP
— ANI (@ANI) August 25, 2021
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से बीते 24 घंटे में 19 हजार लोगों को निकाला है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक बीते 14 अगस्त को ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों की कुल संख्या 82,300 तक पहुंच गई है. अमेरिका की ओर से यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब तालिबान ने अल्टीमेटम दिया है कि अमेरिकी सेना हर हाल में 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से बाहर निकल जाए.
Also Read: IBSA की बैठक में समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा, एनएसए अजीत डोभाल ने की मेजबानीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




