वापस लौट रही हैं सुनीता विलियम्स, वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन
Sunita Williams

Sunita Williams

Sunita Williams Video : सुनीता विलियम्स धरती पर वापस लौट रहीं हैं. बुच विल्मोर के साथ अब पूरे 9 महीने बाद उन्हें वापस धरती पर लाया जा रहा है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Sunita Williams Video : अंतरिक्ष यात्री सुनीता वीलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापसी कर रहे हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन यान में बैठकर 18 मार्च को दोनों अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से वापस धरती की ओर रवाना हो गए. नासा के तरफ से इस बचाव मिशन का लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा है. नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री 8 दिन के मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गये थे. लेकिन तकनीकी समस्या के कारण वापस नहीं लौट पाए. अब पूरे 9 महीने बाद उन्हें वापस लाया जा रहा है.

कब लौटेंगे सुनीता वीलियम्स और बुच विल्मोर?

सुनीता वीलियम्स और बुच विल्मोर नासा के दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS से रवाना हो गए. जानकारी के हिसाब से इस पूरे सफर में 17 घंटे का समय लगेगा.

  • भारतीय समय के हिसाब से 18 मार्च की सुबह अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से धरती की ओर रवाना किया गया.
  • 19 मार्च की सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर ड्रैगन यान वायुमंडल में प्रवेश करेगा.
  • सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को गुल्फ ऑफ मैक्सिको में लैंड करवाया जाएगा. हालांकि सटीक लैंडिंग की जगह मौसम को देखते हुए बदली भी जा सकती है.
  • इसी दिन सुबह धरती पर वापसी को लेकर 19 मार्च को 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा जाएगा.

लैंडिंग के बाद क्या होगा?

जानकारी के मुताबिक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लैंडिंग के बाद नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर लेकर जाया जाएगा, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा. अधिक दिनों तक अंतरिक्ष पर हड्डियां, मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. इससे मानसिक समस्या होने का खतरा बना रहता है. इसलिए यह चेकअप करवाना जरूरी है.

मिशन का लाइव स्ट्रीमिंग शुरू

नासा ने पोस्ट कर मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग करने की जानकारी दी है. सोमवार की रात 10 बजे से स्ट्रीमिंग शुरू की गई है, जहां कैप्सूल का दरवाजा बंद करते दिखाया गया है.

यह भी पढ़े: Health: दिल्ली के अस्पतालों में आने वाले समय में दिखेगा व्यापक बदलाव

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola