चीन में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों से भरी इमारत ढही, 70 लोग मलबे में दबे

Updated:
विज्ञापन

Quanzhou: Rescuers work at the site of a collapsed five-story hotel building in Quanzhou city in southeast China's Fujian province Saturday, March 7, 2020. The hotel used for medical observation of people who had contact with coronavirus patients collapsed in southeastern China on Saturday, trapping dozens, state media reported. (Chinatopix Via AP)(AP07-03-2020_000147A)

बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाला

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग मलबे में दब गए. सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था.

यहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक फुजियान प्रांत स्थित 80 कमरों के होटल की इमारत स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरी. बाद में बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 70 लोग अब भी मलबे में दबे हैं. एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आये थे.

शिन्हुआ के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य के लिए 147 सदस्यीय दल को भेजा गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से इनसानों में संक्रमण की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के ही वुहान शहर में हुई थी और अबतक इससे दुनिया में करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola