शाहबाज और इमरान बढ़ा रहे हैं दोस्ती का हाथ! क्या राजनीतिक एकता से दूर होगी पाकिस्तान की कंगाली

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान का कहना है कि देश के उत्थान के लिए वो किसी से भी बात करने को तैयार है. तो वहीं, पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने भी कहा है कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है. आर्थिक संकट से उबरने के लिए राजनीतिक एकता बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम शाहबाज की जमकर आलोचना करने वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान का कहना है कि देश के उत्थान के लिए वो किसी से भी बात करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि उनके लिए देश हित ही सर्वोपरि है, इसके लिए किसी से भी बात करने और कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं.  इमरान खान ने बयान ऐसे समय में दिया है जब उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. और उनकी कोर्ट में पेशी भी होने वाली है.

उधर, पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने भी कहा है कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है. आर्थिक संकट से उबरने के लिए राजनीतिक एकता बेहद जरूरी है. गौरतलब है कि पीएम शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को देश में जारी राजनीतिक और आर्थिक संकट के समाधान के लिए संवाद की पेशकश की थी. जिस पर इमरान ने कहा था कि वो किसी से भी देश हित के लिए बात करने को तैयार है.

गौरतलब है कि इससे पहले इमरान खान पाकिस्तान की कंगाली और खस्ताहाल के लिए शहबाज शरीफ सरकार को ही जिम्मेदार बता रहे थे. उनका आरोप था कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भिखारी बन गया है और शाहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर देश-देश की यात्रा कर रहे हैं. जाहिर है पाकिस्तान कंगाल हो चुका है. विश्व बैंक और चीन की मदद की उसकी इकोनॉमी चल रही है. भूख, महंगाई और हिंसा से देश त्रस्त है.  

Also Read: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, यौन उत्पीड़न वाली बात पर पूछे 5 सवाल

पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात: एक तरह सियासी जमीन में पाकिस्तान के पीए राजनीतिक दलों को संकट की घड़ी में एक करने की कोशिश में है. तो दूसरी ओर इमरान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, और इस कारण पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात हो गये हैं. इमरान के घर के बाहर समर्थक बड़ी तादाद में मौजूद हैं. पुलिस और समर्थकों की हिंसक झड़पें भी कई बार हो चुकी है. ऐसे में अगर हालात ऐसे ही रहे तो इसमें कोई शक नहीं की भूख और कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान में गृह युद्ध शुरू हो सकता है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola