Live Updates

रूस-यूक्रेन वॉर: जैविक हथियार से मची खलबली, जानें क्‍या है ताजा अपडेट

Updated at : 12 Mar 2022 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन वॉर: जैविक हथियार से मची खलबली, जानें क्‍या है ताजा अपडेट

Kramatorsk : Ukrainian servicemen sit atop armored personnel carriers driving on a road in the Donetsk region, eastern Ukraine, Thursday, Feb. 24, 2022. Russian President Vladimir Putin on Thursday announced a military operation in Ukraine and warned other countries that any attempt to interfere with the Russian action would lead to "consequences you have never seen." AP/PTI(AP02_24_2022_000259B)

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट LIVE Updates : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 17वां दिन है. रूस ने यूक्रेन में जैविक प्रयोगशालाओं के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलायी है. यूक्रेन के निकोलेव में रूस की ओर से गोलीबारी जारी है. जंग से जुड़ी हर अपडेट जानें यहां

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

रूसी सेना ने ओडेसा में गोलीबारी

यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि Nikolaev में गोलीबारी रूसी सेना कर रही है. रूसी सेना अब ओडेसा में हमले तेज कर रही है.

बेलारूस यूक्रेन पर कर सकता है हमला

बेलारूस शनिवार को यानी आज यूक्रेन पर हमला कर सकता है. यूक्रेन के सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशंस एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ने इस बात का दावा किया है.

जैविक हथियार सम्मेलन में परामर्श और सहयोग के माध्यम से संबंधित चिंताओं को दूर किया जाए

रूस ने यूक्रेन में जैविक प्रयोगशालाओं के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलायी है, जिस पर भारत ने कहा है कि जैविक और विषाक्त हथियार सम्मेलन के तहत दायित्वों से जुड़े विषयों को संबद्ध पक्षों के बीच परामर्श एवं सहयोग के जरिये सुलझाया जाना चाहिए.

हमने यूक्रेन में मौजूद स्थिति पर बार-बार गंभीर चिंता व्यक्त की : टी एस तिरुमूर्ति

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमने यूक्रेन में मौजूद स्थिति पर बार-बार गंभीर चिंता व्यक्त की है. यूक्रेन के जैविक कार्यक्रमों की रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि भारत ने संबंधित देशों के हालिया बयानों और यूक्रेन से संबंधित जैविक गतिविधियों के बारे में व्यापक जानकारी पर गौर किया है. तिरुमूर्ति ने कहा कि इस संदर्भ में हम जैविक और विषाक्त हथियार सम्मेलन को एक प्रमुख वैश्विक और गैर-भेदभावपूर्ण निरस्त्रीकरण सम्मेलन के रूप में भारत द्वारा दिए गए महत्व को रेखांकित करना चाहते हैं, जो जनसंहार के हथियारों की एक पूरी श्रेणी को प्रतिबंधित करता है.

भारत के प्रतिनिधि ने कहा

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि ने कहा कि जैविक और विषाक्त हथियार सम्मेलन के तहत सही भावना और दृष्टिकोण के साथ इसके प्रावधानों को लागू किया जाना चाहिए.

विश्व को 2014 में बोलना चाहिए था

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा है कि यदि विश्व ने 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने के खिलाफ आवाज उठाई होती, तो यूक्रेन में युद्ध टाला जा सकता था. उन्होंने सवाल किया कि यदि पश्चिमी देशों, पूरी दुनिया ने अपनी आवाज उठाई होती तो क्या आज हमे यह दिन देखना पड़ता ? उन्होंने कहा कि जो क्रीमिया पर हमले के दौरान चुप रह गये वे अब कुछ चीजें कह रहे हैं.

नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तृतीय विश्व युद्ध शुरू कर देगा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि रूस रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भारी कीमत चुकाएगा. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola