Russia Ukraine War: यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, लगी आग, दहशत में लोग
Kharkiv: A satellite image shows cars waiting to cross the border from Ukraine to Hungary, at the Vilok-Tiszabecs border crossing, on Tuesday, March 1, 2022. Of the hundreds of refugees gathered on the grounds of a small village school in eastern Hungary, almost all are women and children who left their husbands, fathers, brothers and sons behind to fight in Ukraine’s resistance to the deadly Russian invasion. AP/PTI(AP03_02_2022_000145A)
Russia Ukraine War Live Updates: रूस और यूक्रेन युद्ध का आज नौवां दिन है. इस बीच पुतिन ने दावा किया कि 3 हजार भारतीयों को बंधक बनाया गया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराने का काम किया. युद्ध का हर अपडेट यहां
यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला
युद्ध के नौवें दिन जा खबर आ रही है वो दहशत फैलाने वाली है. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के सरकारी अधिकारी के हवाले से बड़ी खबर दी है. न्यूज एजेंसी की ओर से कहा गया है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) से धुआं उठता नजर आ रहा है. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आग लगने के बाद रूसी सैनिकों से यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बंद करने की बात कही है.
यूक्रेनी सेना ने 3 हजार भारतीयों को बनाया बंधक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को बंधक बना रही है. विदेशियों को बंधक बनाकर उन्हें ढाल के तौर पर यूक्रेन की सेना इस्तेमाल करने में लगी हुई है. पुतिन ने दावा किया कि 3 हजार भारतीयों को बंधक बनाया गया था जिसे रूस की सेना ने रिहा कराने का काम किया. आगे उन्होंने कहा कि चीन के लोगों को भी यूक्रेन ने बंधक बनाया था. पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद उक्त बातें कही.
वार्ता से ही होगा सभी मुद्दों का समाधान- UNHRC में भारत
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 49वीं बैठक में बारत ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होना चाहिए. दो देशों की दुश्मनी भी समाप्त होनी चाहिए. मानव जीवन की कीमत पर किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता. बातचीत और डिप्लोमेसी से ही तमाम समस्याओं का समाधान होना चाहिए.
बेलारूस में रूस-यूक्रेन वार्ता जारी
बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों की वार्ता शुरू हो गयी है. रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि वार्ता से समस्या का समाधान होगा. युद्ध का अंत होगा और दोनबास में शांति बाहल होगी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही यूक्रेन में लोग शांतिपूर्ण जीवन जी सकेंगे. रूस और यूक्रेन के बीच यह दूसरे दौर की वार्ता है.
यूक्रेन की संसद ने पास किया रूस की संपत्ति जब्त करने का कानून
रूस के साथ 8 दिनों से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन की संसद ने बड़ा फैसला किया है. यहां की संसद ने रूस सरकार या रूसी नागरिक की संपत्तियों को जब्त करने संबंधी कानून को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए