रूस-यूक्रेन वॉर लाइव अपडेट: मेडिकल छात्रों के लिए गुड न्यूज, कई विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
Kharkiv: Firefighters extinguish an apartment house after a Russian rocket attack in Kharkiv, Ukraine’s second-largest city, Ukraine, Monday, March 14, 2022. AP/PTI(AP03_14_2022_000373A)
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट Updates : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 20वां दिन है. इस बीच अमेरिका के एक पूर्व सैन्य जनरल ने दावा किया है कि रूस के पास महज 10 दिन का ही गोला-बारूद शेष है. इधर यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 100 सैनिक मार गिराए हैं. युद्ध से जुड़ी अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
यूक्रेन के कई चिकित्सा विश्वविद्यालयों ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं
युद्धग्रस्त यूक्रेन के कई चिकित्सा विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की है. जिससे रूसी हमले के कारण वहां से स्वदेश आने के पश्चात अपने भविष्य को लेकर चिंतित भारतीय विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की एक किरण जगी है. हालांकि, कुछ विद्यार्थियों की चिंताएं प्रैक्टिकल कक्षाएं नहीं कर पाने को लेकर हैं. कई चिकित्सा विश्वविद्यालयों ने सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं, क्योंकि रूसी सैन्यबलों की निरंतर गोलाबारी के कारण यूक्रेन में प्रत्यक्ष कक्षाएं लगाना असंभव हो गया है. उनमें से ज्यादातर विश्वविद्यालय पश्चिमी यूक्रेन में हैं.
जेलेंस्की ने रूस पर यूक्रेन को तबाह करने की कोशिश का लगाया आरोप
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने रूस पर यूक्रेन को तबाह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि रूस के कदम खुद को नुकसान पहुंचाने वाले हैं. इसके साथ ही जेलेंस्की ने देश छोड़कर जा रहे लोगों की बड़ी संख्या का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से उठाया जा रहा हर कदम उसे ही नुकसान पहुंचा रहा है.
खेरसॉन में फंसे 3 भारतीय सुरक्षित निकाले गए
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के खेरसॉन में फंसे 3 भारतीयों को सिम्फ़रोपोल और मॉस्को के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया गया है. वे थोड़ी देर पहले मास्को से अपनी उड़ान में सवार हुए. रूस में भारत के दूतावास ने मार्ग में उनके पारगमन और आवास की सुविधा प्रदान की है.
PM मोदी ने भारतीयों की निकासी के मिशन में शामिल अधिकारियों से किया संवाद
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए गए अभियान में शामिल दूतावासों के अधिकारियों और सामुदायिक संगठनों से संवाद किया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
यूक्रेन में जारी रूसी हमलों के बीच राजधानी कीव का दौरा करेंगे NATO नेता
नाटो के तीन सदस्य देशों के नेताओं के कीव का दौरा करने की योजना के बीच रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेनी राजधानी के मध्य क्षेत्र के करीब हमले शुरू कर दिए. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूसी बलों ने मध्य कीव के पास एक आवासीय क्षेत्र पर गोले दागे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई.
जंग में महिलाओं को चुकानी पड़ती है ज्यादा कीमत: UN महिला एजेंसी की चीफ
संयुक्त राष्ट्र महिला एजेंसी की प्रमुख ने सोमवार को कहा कि सभी संकटों और संघर्षों में महिलाएं और लड़कियां सबसे अधिक कीमत चुकाती हैं और म्यांमा, अफगानिस्तान से लेकर साहेल और हैती के बाद अब यूक्रेन का भयानक युद्ध उस सूची में शामिल हो गया है. अवर महासचिव सीमा बहौस ने महिलाओं की स्थिति पर आयोग की वार्षिक बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान कहा कि हर गुजरते दिन के साथ युद्ध यूक्रेन की महिलाओं और लड़कियों के जीवन, आशाओं और भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए