Live Updates

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट: रूस के पास सिर्फ 10 दिन का गोला-बारूद, जानें किसने किया ये दावा

Updated:
विज्ञापन

Mariupol : Mariana Vishegirskaya stands outside a maternity hospital that was damaged by shelling in Mariupol, Ukraine, Wednesday, March 9, 2022. Vishegirskaya survived the shelling and later gave birth to a girl in another hospital in Mariupol. AP/PTI(AP03_13_2022_000158B)

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट Updates : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की है कि सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड से यूक्रेन को 4 करोड़ डॉलर दिया जायेगा. युद्ध रोकने के लिए इस्राइल रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार हो गया है.

विज्ञापन

यूक्रेन का दावा

यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 100 सैनिक मार गिराए हैं जबकि 6 गाड़ियां तबाह कीं हैं.

रूस के पास सिर्फ 10 दिन का गोला-बारूद होने का दावा

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का आज 20वां दिन है. इस बीच अमेरिका के एक पूर्व सैन्य जनरल ने दावा किया है कि रूस के पास महज 10 दिन का ही गोला-बारूद शेष है. यूरोप में अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर बेन होजेस ने दावा करते हुए कहा कि रूस के पास गोला-बारूद और सैन्य शक्ति खत्म हो रही है. रूस को उम्मीद नहीं थी कि यूक्रेन इतने दिन तक उसके सामने टिक सकता है.

सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड से यूक्रेन को 4 करोड़ डॉलर देगा UN

सेंट्रल इमरजेंसी रस्पांस फंड से यूक्रेन को संयुक्त राष्ट्र 4 करोड़ डॉलर की मदद देगा. यह राशि मानवीय सहायता के लिए दी जायेगी. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतरेस ने कहा है कि ये पैसे यूक्रेन के लाखों लोगों के लिए हैं, ताकि कोई भूख से न मरे. लोगों तक पेयजल एवं औषधि की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

यूक्रेन में युद्ध ‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’: रेड क्रॉस

रेड क्रॉस के एक शीर्ष अधिकारी ने यूक्रेन में युद्ध को ‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’ बताया है. संस्था ने देश छोड़कर जाने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है. एसोसिएटेड प्रेस ने यह रिपोर्ट दी है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चौथे दौर की वार्ता जारी

रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की वार्ता जारी है. कीव के एक वार्ताकार के हवाले से एएफपी ने यह जानकारी दी है. बताया गया है कि युद्ध के 19वें दिन वार्ता से समाधान का रास्ता निकालने की कोशिशें जारी हैं.

जंग रोकने के लिए इस्राइल करेगा मध्यस्थता

रूस-यूक्रेन युद्ध के 19वें दिन अच्छी खबर आयी है. खबर है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव को खत्म करने के लिए इस्राइल मध्यस्थता कर सकता है. यूक्रेन की तरफ से यह खबर आयी है. बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की यहूदी मूल के हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola