मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

Updated:
विज्ञापन

मोदी पहुंचे एमसीजी

पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया. भारत-ऑस्ट्रेलिया की कूटनीति की तुलना क्रिकेट से करते हुए इसे वनडे जैसा एजेंडा, टी20 जैसे तेज फैसले और टेस्ट मैच जैसी गहरी साझेदारी बताया.

विज्ञापन

PM Modi MCG Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड विजिट किया. जहां उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी मौजूद थे. क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच का ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला किसी भी खेल प्रेमी के लिए आकर्षण का केंद्र होता है. क्रिकेट से इनके चाहने वाले एक खास भावनात्मक लगाव रखते हैं. ऐसे में दोनों देशों के पीएम का एमसीजी दौरा खेल के माध्यम से द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की तरह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया की मीटिंग क्रिकेट जैसी: PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, जब हम मेलबर्न में हैं तो क्रिकेट की बात न करना ठीक वैसा ही होगा, जैसे टॉस के बाद खेल ही शुरू न करना. उन्होंने इसके महत्व पर बात करते हुए कहा कि क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया की अपनी डिप्लोमैटिक भाषा है, इसलिए दोनों देशों की मीटिंग भी क्रिकेट जैसी लगती है. एजेंडा वनडे जैसा फोकस्ड, फैसले टी20 जैसे तेज और पैर्टरशिप टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है.


बढ़ेंगी खेल में निवेश की संभावनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देश राष्ट्रमंडल खेल व ओलंपिक की मेजबानी करने वाले हैं. ऐसे में दोनों देशों के बीच खेल सहयोग तो बढ़ेगा ही. साथ ही खेल में निवेश की भी संभावनाएं बढ़ेंगी.

MCG आने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं. एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच, और दूसरा दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जूनून है.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा : अल्बनीज के बाद विपक्षी नेता से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola