पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा : अल्बनीज के बाद विपक्षी नेता से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

मोदी की एंगस टेलर से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विपक्षी नेता एंगस टेलर से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
PM Modi Australia Visit : पीएम मोदी ने तीन दिन की ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी नेता एंगस टेलर से मुलाकात की. जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार
बैठक में भारत के साथ प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर विशेष बल दिया गया. परमाणु ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश आदि प्रमुख क्षेत्र हैं, जिसमें सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. इस बैठक को द्विपक्षीय संबंधों की बढ़ती गहराई के रूप में देखा जा रहा है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बैठक के विवरण साझा किए. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया के नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात में दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विकास पर सार्थक चर्चा की गई.
उन्होंने बताया कि यह बैठक पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच हुई. मोदी ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नेताओं, व्यापारिक अधिकारियों और एनआरआई भारतीयों से भी मुलाकात की.
अब तक किन-किन से मिले पीएम मोदी
अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन और विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर एसी से मुलाकात की, ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम में भाग लिया. उन्होंने मेल्बर्न में एक भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भी हिस्सा लिया. साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की.
खेल से होगा द्विपक्षीय सहयोग में सुधार
अपने आगामी कार्यक्रमों में मोदी मेल्बर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा करने वाले हैं. आईएएएस की रिपोर्ट में बताया गया कि मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के लिए एक रोडमैप का शुभारंभ करेंगे. मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि खेल को द्विपक्षीय सहयोग के एक आशाजनक क्षेत्र के रूप में देखा जाता है.
भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला है. वहीं ऑस्ट्रेलिया द्वारा 2032 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की जाएगी. इस लिहाज से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











