पाकिस्तान में बिगड़े हालात, इमरान खान के घर पर पुलिस का कब्जा, चला बुलडोजर

पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि लाहौर में इमरान खान के घर पर पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है. गेट तोड़कर पुलिस इमरान के घर के अंदर पहुंच गयी है. लेकिन इस दौरान छत से पुलिस पर फायरिंग की गयी.
पाकिस्तान में लगातार स्थिति खराब होती जा रही है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाक सरकार आमने-सामने आ गयी है. तोशाखाना मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए इमरान खान जब अपने कार्यकर्ताओं के साथ लाहौर स्थिति अपने आवास से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए तो बीच रास्ते में बड़ा हादसाा हुआ. काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. अब खबर आ रही है कि लाहौर में इमरान खान के घर पर पुलिस कार्रवाई शुरू हो गयी है. इमरान के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि लाहौर में इमरान खान के घर पर पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है पुलिस गेट तोड़कर इमरान के घर के अंदर पहुंच गयी है. इस दौरान छत से पुलिस पर फायरिंग की गयी. पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. पुलिस ने इमरान के कई समर्थकों को हिरासत में लिया है. जबकि झड़प में कई पीटीआई कार्यकर्ता घायल हुए हैं. इस बीच पीटीआई ने ट्वीट किया और लिखा, पुलिस इमरान खान के घर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है. जहां केवल भुसरा बीबी मौजूद हैं. हम मार्शल लॉ में भी इस तरह के कृत्यों को नहीं देखा है.
लाहौर में इमरान खान के समर्थकों के ऊपर पुलिस ने पानी की बौछार की. स्थिति तब खराब हो गयी, जब पुलिस इमरान खान के घर पर घुसने की कोशिश की. उसी दौरान समर्थकों ने पुलिस का विरोध किया. जवाब में पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों पर पानी की बौछार की.
Also Read: Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर लाहौर में मचा बवाल, PSL पर छाए संकट के बादल
"They’re now trying to enter Chairman’s (Imran Khan) house where only Bhusra Bibi is present. We don’t even see these kinds of acts in Martial laws," tweets Pakistan Tehreek-e-Insaf (PTI)
(Pics-screengrab from video tweeted by PTI) https://t.co/MleDnP5GVL pic.twitter.com/9thavuNzpI
— ANI (@ANI) March 18, 2023
खबर यह भी है कि काफिले में हादसे के बाद जब इमरान खान अपने समर्थकों के साथ कोर्ट में पेश होने के लिए इस्लामाबाद जा रहे थे, तब टोल प्लाजा के पास उन्हें रोक दिया गया.
इमरान खान ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, मुझे गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है. काफिले में हादसे के बाद उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, यह स्पष्ट हो गया है कि उनका उद्देश्य मुझे जेल ले जाना है ताकि मैं चुनाव अभियान का नेतृत्व न कर सकूं. सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद, पीडीएम सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है. उनके दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद, मैं इस्लामाबाद औ�� अदालत जा रहा हूं क्योंकि मैं कानून में विश्वास करता हूं. इससे पहले भी मेरे घर पर हमला कराया गया था. यह सब लंदन प्लान है.
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने संपत्ति संबंधी घोषणाओं में अपने उपहारों के विवरण को कथित रूप से छिपाने के लिए खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. खान उपहार खरीदने को लेकर विवादों में रहे हैं, जिसमें एक महंगी कलाई घड़ी भी शामिल है, जिसे उन्होंने तोशाखाना से रियायती कीमत पर खरीदा और फिर बेचकर लाभ कमाया. वर्ष 1974 में स्थापित तोशाखाना कैबिनेट प्रभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक विभाग है. तोशाखाना में पाकिस्तानी शासकों, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को अन्य देशों की सरकारों, राज्यों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले कीमती उपहारों को संग्रहीत किया जाता है. बिक्री का विवरण साझा नहीं करने के कारण पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य घोषित कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










