पाकिस्तान ने संस्कृति पर हमला बताते हुए TikTok एप्प को देश में किया बैन

PARIS, FRANCE - MARCH 05: In this photo illustration, the social media application logo, Tik Tok is displayed on the screen of an iPhone on March 05, 2019 in Paris, France. The social network broke the rules for the protection of children's online privacy (COPPA) and was fined $ 5.7 million. The fact TikTok criticized is quite serious in the United States, the platform, which currently has more than 500 million users worldwide, collected data that should not have asked minors. TikTok, also known as Douyin in China, is a media app for creating and sharing short videos. Owned by ByteDance, Tik Tok is a leading video platform in Asia, United States, and other parts of the world. In 2018, the application gained popularity and became the most downloaded app in the U.S. in October 2018. (Photo by Chesnot/Getty Images)
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अनैतिकता और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए चाइनीज एप्प 'टिक-टॉक' को बैन करने का फैसला शुक्रवार को किया है. मालूम हो कि भारत ने इसी साल जून माह में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 'टिक-टॉक' समेत दर्जनों चीनी एप्प को प्रतिबंधित कर दिया था.
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अनैतिकता और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए चाइनीज एप्प ‘टिक-टॉक’ को बैन करने का फैसला शुक्रवार को किया है. मालूम हो कि भारत ने इसी साल जून माह में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ‘टिक-टॉक’ समेत दर्जनों चीनी एप्प को प्रतिबंधित कर दिया था.
Pakistan's Telecommunication Authority blocks Chinese app TikTok "in view of a number of complaints from different segments of the society against immoral/indecent content on the video-sharing platform" https://t.co/3GWaqAbetK pic.twitter.com/DTzfOMd727
— ANI (@ANI) October 9, 2020
पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि चीनी एप्प ‘टिक-टॉक’ को सुरक्षा कारणों से नहीं, बल्कि संस्कृति पर हमला बताते हुए यह फैसला किया है. साथ ही कहा है कि अगर चीनी कंपनी इसमें सुधार करती है तो पाकिस्तान टेलिकम्यूनिकेशन अथॉरिटी अपने फैसले पर विचार करेगी.
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा है कि अनैतिक और अशोभनीय सामग्री के खिलाफ देश के विभिन्न इलाकों से मिल रही शिकायतों की संख्या को देखते हुए यह निर्देश जारी किये गये हैं.
मालूम हो कि कंपनी को प्राधिकरण के निर्देशों का जवाब देने और पालन करने के लिए समय दिया गया था. लेकिन, कंपनी ने निर्देशों का पालन नहीं किया. इसके बाद बैन करने का फैसला किया गया.
इससे पहले लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ उपजे तनाव के बीच भारत ने टिक-टॉक समेत 200 से ज्यादा चाइनीज एप्प को प्रतिबंधित करने का फैसला किया था. हालांकि, भारत ने चाइनीज एप्प को प्रतिबंधित करने का कारण सुरक्षा को बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




