पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला: 684 मौत-सैकड़ों घायल, दर्जनों चौकियां तबाह

Updated at : 17 Mar 2026 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Attack on Afghanistan

अफगानिस्तान में तबाही की तस्वीर, फोटो- पीटीआई

Pakistan Attack on Afghanistan: अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमलों ने भारी तबाही मचाई है. काबुल और नंगरहार में हुए हमलों में 684 लोगों की मौत की खबर है. साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए है. पाकिस्तान का दावा है कि हमलों में दर्जनों सुरक्षा चौकियां, हथियार डिपो और ड्रोन कार्यशालाएं पूरी तरह तबाह हो गई हैं.

विज्ञापन

Pakistan Attack on Afghanistan: अफगानिस्तान में पाकिस्तान के किए गए हमलों ने जबरदस्त तबाही मचाई है. काबुल और नंगरहार में हुए इन हमलों में अब तक 684 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं. पाकिस्तान का दावा है कि उनके हमलों में अफगान सुरक्षा चौकियों और हथियार डिपो को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है.

सूचना मंत्री अत्ताउल्ला तरार के अनुसार, अब तक 684 अफगान तालिबान कार्यकर्ता मारे गए हैं और 912 घायल हुए हैं. तालिबान की 252 चौकियां नष्ट हो गई हैं, जबकि 44 चौकियों पर कब्जा कर उन्हें बाद में नष्ट किया गया. इसके अलावा तालिबान के 229 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें भी हमलों में नष्ट कर दी गई हैं.

सूचना मंत्री अत्ताउल्ला तरार ने बताया कि पूरे अफगानिस्तान में लगभग 73 आतंकी ठिकानों और आतंकवादी ढांचों को हवाई हमलों से प्रभावी ढंग से निशाना बनाया गया. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार ये हमले 26 फरवरी से शुरू किए गए ऑपरेशन गजब-लिल-हक (इंसाफ के लिए गुस्सा) के तहत किए गए हैं. पाकिस्तान ने यह ऑपरेशन 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर अफगान तालिबान बलों की ओर से कथित हमलों के जवाब में शुरू किया था.

16 मार्च की रात काबुल और नंगरहार में अफगान तालिबान और फितना अल-ख्वारिज के अड्डों और आतंकवादियों के ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाया गया. इन ठिकानों में तकनीकी उपकरण और गोला-बारूद भंडारण शामिल थे, जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों के खिलाफ उपयोग किया जा रहा था. फितना अल-ख्वारिज शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए किया जाता है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दावे को खारिज किया

पाकिस्तान के मंत्रालय ने अफगानिस्तान के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया. मंत्रालय ने साफ किया है कि पाकिस्तान के हमले सटीक और सावधानीपूर्वक किए गए थे, ताकि किसी अप्रत्यक्ष नुकसान से बचा जा सके.

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, नंगरहार प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान के चार सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इन ठिकानों के आसपास मौजूद रसद सामग्री, गोला-बारूद और तकनीकी बुनियादी ढांचे को भी नष्ट कर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक नंगरहार और काबुल में ड्रोन कार्यशालाएं और हथियारों के भंडार भी नष्ट कर दिए गए. (इनपुट भाषा)

इसे भी पढ़ेंः इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा, हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola