Pakistan News: पाकिस्तान पस्त! अंदर आतंकी हमले, बॉर्डर पर तालिबानी ठोक रहे हैं सेना को
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Sep 2024 1:32 PM
Pakistan Afghanistan Tension
Pakistan News: जहां अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जंग जारी है. वहीं, अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए हैं.
Pakistan News: अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर नई जंग शुरू हो चुकी है जो परेशानी का सबब बन गई है. इस संबंध में अफगानिस्तान के खामा प्रेस की रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे खोस्त प्रांत के जाजी मैदान जिले में काल्पनिक डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी सेना के साथ गोलाबारी हुई. दोनों ओर से भारी हथियारों से काफी देर तक गोलाबारी हुई.
स्थानीय सूत्रों के हवाले से जो खबर आई है उसके अनुसार, अफगान बल डूरंड लाइन से लगे सीमावर्ती इलाके में नई चौकियों का निर्माण कर रहे हैं. इस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है. खामा प्रेस ने बताया कि अफगान तालिबान के बल 3 दिनों से चौकी का निर्माण कर रहे हैं जिसपर पाकिस्तान ने अपत्ति जताई. ताजा गोलीबारी में दोनों तरफ के कई लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
पाकिस्तान में अगस्त में कितने आतंकी हमले हुए?
पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले पाकिस्तान में हुए. इन हमलों में 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे. इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक ‘पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज’ (पीआईपीएस) के आंकड़ों से यह बात सामने आई है. अगस्त में हुए 59 हमलों के साथ 2024 में कुल हमलों की संख्या 325 हो गई है.
पाकिस्तान में कहां हुए आतंकी हमले?
अखबार ‘द डॉन’ ने पाकिस्तान में हुए हमलों पर एक खबर प्रकाशित की है. इसमें पीआईपीएस के आंकड़ों का जिक्र किया गया है जिसके अनुसार, सबसे ज्यादा 29 आंतकी हमले खैबर पख्तूनख्वा में हुए, इसके बाद बलूचिस्तान में 28 और पंजाब में दो हमले हुए जिनमें 84 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 166 अन्य घायल हुए. आंकड़ों से पता चलता है कि 2006 से अब तक 17,846 आतंकी हमले हुए जिनमें 24,373 लोगों की जान चली गई जबकि 48,085 अन्य घायल हुए.
Read Also : Pakistan News: पाकिस्तान के पास Reko Diq नाम का इतना बड़ा खजाना ? कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










