Nuclear Power: रूस के पास है परमाणु हथियारों का जखीरा, न्यूक्लियर वॉर में अमेरिका को चटा सकता है धूल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Jun 2025 7:57 AM
Nuclear Power Russia
Nuclear Power: दुनिया के 9 देश परमाणु हथियारों से लैश है. भारत इस मामले में 6ठे स्थान पर मौजूद है. भारत के पास 180 परमाणु हथियार हैं. जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं. ईरान-इजराल और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हमेशा परमाणु हथियारों की चर्चा होती है. यहां आपको बताते हैं, किस देश के कितने परमाणु हथियार हैं.
Nuclear Power: ईरान-इजराइल और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच परमाणु युद्ध की आशंका मंडराने लगी है. अगर परमाणु यद्ध होता है, तो अमेरिका पर रूस भारी पड़ सकता है. परमाणु हथियारों के मामले में रूस दुनिया का सबसे ताकतवर देश है. वैश्विक विचारक समूह स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास सबसे अधिक 5459 परमाणु हथियार हैं. जबकि अमेरिका के पास 5177 हैं. इस मामले में चीन तीसरे स्थान पर है. चीन के पास 600 परमाणु हथियार हैं. फ्रांस के पास 290 परमाणु हथियार हैं, तो ब्रिटेन के पास 225 परमाणु हथियार हैं. भारत के पास 180 तो पाकिस्तान के 170 परमाणु हथियार हैं. नॉर्थ कोरिया के पास 50 और इजराइल के पास 90 परमाणु हाथियार हैं.
Nuclear Power: रूस के पास कौन-कौन हैं परमाणु हथियार
वैश्विक विचारक समूह स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास सामरिक परमाणु बल 592 हैं. जबकि विमान (बमवर्षक) 67, Tu-95MS/M (Bear-H) 52, Tu-160M1/M2 (ब्लैकजैक) 15, लैंड-बेस्ड ICBMs – 333, RS20V वोवोडा (SS18 मॉड 5 शतान) 34, Avangard (SS19 मॉड 4) 12, RS12M1/2 TopolM 78, RS24 Yars (SS27 मॉड 2/ मोबाइल/साइलो) 206, Sirena M 3, SLBMs 192, एयर फोर्स वेपन, 289, एयर कोस्टल और मिसाइल डिफेंस 882, आर्मी वेपन 170 हैं.
भारत ने 2024 में अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया : सिपरी
भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया के लगभग सभी नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों ने 2024 में अपने परमाणु हथियारों को न केवल उन्नत बनाने की प्रक्रिया को जारी रखा बल्कि अपने हथियारों का जखीरा बढ़ाया भी है। वैश्विक विचारक समूह स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने एक बयान में कहा कि ऐसा अनुमान है कि भारत ने 2024 में एक बार फिर अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का ‘थोड़ा विस्तार’ किया है और नयी प्रकार की परमाणु हथियार प्रणालियों का विकास जारी रखा है. सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने 2024 तक परमाणु हथियारों की नयी वितरण प्रणालियां विकसित करना और परमाणु हथियारों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एकत्रित करना भी जारी रखा है. पाकिस्तान की योजना आगामी दशक में अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने की है. सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जनवरी 2025 में दुनिया भर में अनुमानित 12,241 परमाणु हथियारों की कुल संख्या में से लगभग 9,614 हथियार संभावित इस्तेमाल के लिए सैन्य भंडार में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










