नतन्याहू ने IRGC को बताया गैंगस्टरों का गिरोह, कहा- हमने सरगना को मार गिराया

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू , फोटो- एक्स

Middle East Crisis: इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने अली लारीजानी और बासिज कमांडर को मार गिराया है. नेतन्याहू ने उन्हें अपराधियों के सहायक करार दिया है. इजराइली पीएम ने कहा कि ये तेहरान और अन्य शहरों में लोगों को आतंकित कर रहे थे. लारीजानी अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान के युद्ध प्रबंधन के प्रभारी थे.

विज्ञापन

Middle East Crisis: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को लाइव आकर इजराइल के लोगों को ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत का दावा किया. उन्होंने कहा कि हमले अली लारीजानी और बासिज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को एक बड़े हवाई हमले में मार गिराया है. उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी देश की रणनीतिक कमान संभाल रहे थे. नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों का मकसद ईरानी सरकार को कमजोर करना था ताकि ईरानियों को अपना भविष्य तय करने का मौका मिल सके.

नेतन्याहू ने कहा- आज सुबह हमने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख अली लारीजानी को मार गिराया. लारीजानी ईरान में शासन चलाने वाले गैंगस्टरों के गिरोह का नेता था. इसके साथ ही बासिज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को भी ढेर किया गया, जो जनता के बीच आतंक फैलाने में सक्रिय थे. इजराइल की वायुसेना और ड्रोन हमलों के जरिए ईरानी शासन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, ताकि जनता इसे बदलने का अवसर पा सके. अमेरिका के सहयोग से अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष कार्रवाई जारी है.

तेहरान ने कही दी कोई प्रतिक्रिया

नेतन्याहू ने यह भी कहा- हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का अवसर मिल सके. यह सब एक साथ नहीं होगा और न ही आसानी से होगा. लेकिन अगर हम दृढ़ रहे, तो हम उन्हें अपना भविष्य तय करने का मौका देंगे. वहीं नेतन्याहू के दावे पर ईरान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

ईरान की जनता को उठाना होगा आवाज

इजराइली नेता लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उनका देश, अमेरिका के साथ मिलकर, ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकता है, लेकिन इसे अंजाम तक पहुंचाने की आखिरी जिम्मेदारी ईरान की जनता की होगी. नेतन्याहू ने कहा- हम खाड़ी क्षेत्र में अपने अमेरिकी मित्रों की मदद कर रहे हैं. मैंने इस मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की है. हमारी वायु सेनाओं और नौसेनाओं के बीच और मेरे और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच समन्वय है. हम हमलों के माध्यम से ईरानी शासन पर भारी दबाव पैदा करते हैं.

18 दिनों से जारी है अमेरिका-इजराइल और ईरान में जंग

अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग को 18 दिन हो चुके है. दोनों पक्षों की सैन्य कार्रवाई जारी है. बयानबाजी का दौर भी चल रहा है. इस बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर मंगलवार को हमला किया. दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमलों के कारण कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा. ईरान अरब देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है. (इनपुट भाषा)

Also Read: इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा, हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola