नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1377 हुई; 5000 से अधिक लापता, राहत-बचाव कार्य जारी
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही का खौफनाक मंजर, फोटो ANI
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 1377 लोगों की जान जा चुकी है और 5,000 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान ज़ोरों पर है, जबकि कई जिलों से शव बरामद किए जा रहे हैं।
Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1377 हो गई है. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की ताजा आंकड़ों के अनुसार 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. तलाश और बचाव अभियान जारी है.
चितवन में सबसे अधिक 364 शव बरामद
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, चितवन जिले से कम से कम 364 शव, पूर्वी नवलपरासी से 228, पश्चिमी नवलपरासी से 222 और नुवाकोट से 198 शव बरामद किए गए हैं.
कहां से कितने शव बरामद
- चितवन: 364
- नवलपरासी पूर्व: 228
- नवलपरासी पश्चिम: 222
- नुवाकोट: 198
- रसुवा: 178
- गोरखा: 77
- धादिंग: 70
- तनहूं: 38
- उपचार के क्रम में काठमांडू: 2
अब तक 13 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया
नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 13,656 लोगों को बचाया जा चुका है. नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई. हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ के पानी को अपने साथ नीचे ले आई जिससे घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए तथा जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं.
चीन में 43 और तिब्बत में 500 से अधिक लोगों की मौत
चीनी मीडिया की खबरों के अनुसार, इस आपदा में चीन की ओर भी कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.
ये भी पढ़ें: Nepal Flood: सांस थमने से पहले पहुंची रेस्क्यू टीम, 10 दिन बाद मलबे में दबी 60 साल की महिला जिंदा मिली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए