क्या है नेतन्याहू का ‘Hexagon’ प्लान? PM मोदी के साथ मिलकर बना रहे ‘महा-चक्रव्यूह’

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

Netanyahu Hexagon Plan: मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती इजराइल में फिर से दिखेगी. नेतन्याहू ने भारत को ग्लोबल पावर बताया है और एक नए हेक्सागन (छह देशों का ग्रुप) का विजन पेश किया है. यह ऐतिहासिक दौरा AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और काउंटर-एक्सट्रीमिज्म पर बड़े समझौतों पर मुहर लगाएगा. जानें कि मोदी का यह दौरा खाड़ी देशों और दुनिया की राजनीति को कैसे बदल देगा.

विज्ञापन

Netanyahu Hexagon Plan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बुधवार (25 फरवरी) को इजराइल के ऐतिहासिक दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरे को लेकर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने पीएम मोदी को अपना ‘पर्सनल फ्रेंड’ बताते हुए भारत को एक ‘ग्लोबल पावर’ (दुनिया की बड़ी ताकत) करार दिया है. नेतन्याहू के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को एक नए लेवल पर ले जाएगा.

विज्ञापन

‘ब्रोमांस’ की यादें और समंदर की सैर

नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि वे और मोदी अक्सर फोन पर बात करते हैं और एक-दूसरे के देश आते-जाते रहते हैं. उन्होंने 2017 की उस मशहूर फोटो का जिक्र किया जिसमें दोनों नेता भूमध्य सागर (मेडिटेरियन सी) के किनारे नंगे पैर टहल रहे थे. नेतन्याहू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तब से लेकर अब तक गंगा, जॉर्डन और भूमध्य सागर में बहुत पानी बह चुका है, लेकिन हमारी दोस्ती और भी गहरी (टाईट) हो गई है.

क्या है नेतन्याहू का ‘हेक्सागन’ प्लान?

नेतन्याहू ने एक बड़े डिप्लोमैटिक विजन का खुलासा किया है जिसे उन्होंने ‘हेक्सागन’ (छह कोनों वाला गठबंधन) नाम दिया है. उनके अनुसार, इजराइल एक ऐसा सिस्टम बना रहा है जिसमें भारत, अरब देश, अफ्रीकी देश, ग्रीस, साइप्रस और एशिया के कुछ अन्य देश शामिल होंगे.

इसका मकसद क्या है?

  • नया गुट: यह केवल पैसों या बिजनेस का मेल नहीं है, बल्कि एक ऐसा ग्रुप है जो कट्टरपंथी ताकतों (Radical Axes) के खिलाफ एकजुट रहेगा.
  • IMEC से कनेक्शन: जानकारों के अनुसार, यह विजन भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEC) जैसा ही है, जो कनेक्टिविटी और डेवलपमेंट को बढ़ावा देता है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश आर्मी में बड़ा बदलाव, तारिक रहमान के आते ही बदला यूनुस तंत्र, सेना प्रमुख की पकड़ ‘ढीली’

हाई-टेक और AI पर रहेगा पूरा फोकस

इस बार की मुलाकात में केवल पुरानी दोस्ती नहीं, बल्कि फ्यूचर की बात होगी. नेतन्याहू ने साफ किया कि दोनों देश इन सेक्टर में साथ काम करेंगे:

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): नेतन्याहू ने कहा कि AI भविष्य नहीं बल्कि ‘आज’ है.
  • क्वांटम कंप्यूटिंग: सुपरफास्ट टेक्नोलॉजी में दोनों देश लीडर बनना चाहते हैं.
  • सिक्योरिटी और इनोवेशन: सुरक्षा और नए आइडियाज पर कई बड़े फैसले लिए जाएंगे.

दौरे का पूरा शेड्यूल (25-26 फरवरी)

बुधवार को आगमन: पीएम मोदी बुधवार को इज़राइल पहुंचेंगे.

  • संसद में भाषण: वे इजराइल की संसद ‘नेसेट’ (Knesset) को संबोधित करेंगे.
  • याद वाशेम दौरा: दोनों नेता होलोकॉस्ट (नरसंहार) के पीड़ितों के स्मारक ‘याद वाशेम’ जाएंगे.
  • इनोवेशन इवेंट: यरूशलम में एक बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में हिस्सा लेंगे.
  • राष्ट्रपति से मुलाकात: पीएम मोदी इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मिलेंगे.

भारत की बढ़ती धमक

हाल ही में भारत ने दिल्ली में ‘AI इम्पैक्ट समिट’ होस्ट की थी, जो ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) का पहला बड़ा AI इवेंट था. नेतन्याहू ने इसी का हवाला देते हुए मोदी के कद को दुनिया में सबसे ऊंचा बताया है. 

इजराइली पीएम अक्सर मोदी और डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं के साथ अपनी दोस्ती को अपनी कामयाबी के तौर पर दिखाते हैं. पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया (एक्स) पर रिप्लाई करते हुए कहा कि भारत इजराइल के साथ अपनी पुरानी दोस्ती की बहुत कद्र करता है, जो भरोसे और इनोवेशन पर टिकी है.

ये भी पढ़ें:- खूंखार ड्रग माफिया मारा गया है, इंडियंस सतर्क रहें… मैक्सिको में भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी 

ये भी पढ़ें:- PM मोदी इजरायल दौरा: ‘बीबी’ के विरोधी नेता की धमकी; भारतीय पीएम के भाषण का होगा बहिष्कार, कारण क्या?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola