Live Updates

Taiwan: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ताइपे हवाई अड्डे से अमेरीका के लिए रवाना हुईं

Updated:
विज्ञापन

Nancy Pelosi Taiwan Visit: चीन के कई बार विरोध जताने के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार की रात ताइवान पहुंचीं जिससे चीन नाराज है. इस बीच नैंसी पेलोसी ने कहा है कि दुनिया में लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच संघर्ष है. जैसा कि चीन समर्थन हासिल करने के लिए अपनी सॉफ्ट पावर का उपयोग करता है. हमें ताइवान के बारे में उसकी तकनीकी प्रगति के बारे में बात करने की जरूरत है. लोगों को ताइवान के अधिक लोकतांत्रिक बनने का साहस दिखाना होगा. हमें हंगामे से कोई फर्क नहीं पड़ता है. अमेरिकी स्पीकर पेलोसी के ताइवान दौरे का हर अपडेट यहां…

विज्ञापन

नैन्सी पेलोसी ताइपे हवाई अड्डे से अमेरीका के लिए रवाना हुईं

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ताइपे हवाई अड्डे से अमेरीका के लिए रवाना हुईं. इधर, अमेरिकी सीनेट की स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध में चीन ने युद्धाभ्यास करने का फैसला किया है. इसके लिए PLA ईस्टर्न कमांड से लड़ाकू विमान भेजे गए हैं.

अब दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगी नैंसी पेलोसी

ताइवान के बाद अब दक्षिण कोरिया के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी रवाना होंगी.

द्वीप के चारों ओर कई सैन्य अभ्यासों की घोषणा

ताइवान को अपना क्षेत्र बताने और ताइवान के अधिकारियों की विदेशी सरकारों के साथ बातचीत का विरोध करने वाले वाले चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार रात ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचने के बाद द्वीप के चारों ओर कई सैन्य अभ्यासों की घोषणा की और कई कड़े बयान भी जारी किए.

अमेरिका ताइवान को अकेला नहीं छोड़ेगा

पेलोसी ने बुधवार को कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा. ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा कि आज विश्व के सामने लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच एक को चुनने की चुनौती है. ताइवान और दुनियाभर में सभी जगह लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है.

अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा अमेरिका

पेलोसी ने बुधवार को कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा. चीन के विरोध के बावजूद पेलोसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ताइवान में कई नेताओं के मुलाकात कर रहा है.

चीन और ताइवान के बीच बढ़ा तनाव, पीएलए ने सैन्‍य अभ्‍यास के लिए लड़ाकू विमान भेजे

चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच कल से चीन ताइवान के नजदीक सैन्‍य अभ्‍यास करने जा रहा है. चीन 6 जगह सैन्‍य अभ्यास करेगा. पीएलए ने सैन्‍य अभ्‍यास के लिए लड़ाकू विमान भेजे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola