ढाका में वोट डालने के बाद यूनुस बोले- आज नए बांग्लादेश का जन्मदिन है

बांग्लादेश के अंतरिम मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस. इमेज सोर्स- @ChiefAdviserGoB
Muhammad Yunus Casts Vote: बांग्लादेश के 12.7 करोड़ वोटर नया इतिहास लिख रहे हैं. अंतरिम मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने अपने वोट को देश के लिए एक नया जन्मदिन बताया है. वहीं युवा लोग इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर उत्साहित हैं.
Muhammad Yunus Casts Vote: बांग्लादेश के लिए आज का दिन किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं है. देश के अंतरिम मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार सुबह ढाका के गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज में अपना वोट डाला. यह मौका बेहद खास है क्योंकि पिछले साल हुए बड़े राजनीतिक बवाल के बाद देश में पहली बार 13वें संसदीय चुनाव और संवैधानिक जनमत संग्रह के लिए वोटिंग हो रही है.
हैप्पी बर्थडे बांग्लादेश: यूनुस ने जताई खुशी
वोट डालने के बाद मोहम्मद यूनुस काफी खुश नजर आए. ‘द डेली स्टार’ अखबार के मुताबिक, उन्होंने मीडिया से कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्मदिन है. यह बहुत खुशी का दिन है और हम इसे पूरे दिन सेलिब्रेट करेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनमत संग्रह (रेफेरेंडम) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि एक नए और बेहतर देश की नींव रखी जा सके.
Chief Adviser Professor Muhammad Yunus cast his ballot in the 13th general election and referendum on the July National Charter at the Gulshan Model School and College centre in Dhaka at 10:25am on Thursday. pic.twitter.com/BRI6exEUFd
— Chief Adviser of the Government of Bangladesh (@ChiefAdviserGoB) February 12, 2026
यूनुस ने पुराने सिस्टम पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जनता ने पुराने ‘डरावने अतीत’ को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है. अब हमारे पास हर कदम पर एक नया और मजबूत बांग्लादेश बनाने का मौका है.
तारिक रहमान का 10 साल का इंतजार हुआ खत्म
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने भी उसी सेंटर पर अपना वोट डाला. रहमान लंबे समय से देश के बाहर (निर्वासन में) थे और पिछले साल ही वापस लौटे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अपना संवैधानिक हक इस्तेमाल किया है. बांग्लादेश के लोग पिछले 10 साल से इस दिन का वेट कर रहे थे.
रहमान की खास बातें:
- उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी जीतती है, तो वे महिला सशक्तिकरण (वुमन एम्पावरमेंट) पर सबसे ज्यादा फोकस करेंगे.
- कुछ जगहों पर झड़प की खबरों पर उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस और कानून व्यवस्था पर भरोसा है.
- उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर सब बाहर आकर वोट देंगे, तो किसी भी साजिश को फेल किया जा सकता है.
जमात-ए-इस्लामी की शर्त- फेयर वोटिंग हुई तो ही मानेंगे रिजल्ट
जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान ने वोट डालने के बाद एक बड़ी बात कही. उन्होंने साफ किया कि अगर वोटिंग पूरी तरह निष्पक्ष (फ्री एंड फेयर) हुई, तभी वे रिजल्ट को स्वीकार करेंगे.
शफीकुर ने अपना दर्द शेयर करते हुए बताया कि 2014, 2018 और 2024 के चुनावों में वे वोट नहीं दे पाए थे क्योंकि तब वे जेल में थे. उन्होंने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि आज मौका मिला. हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो किसी एक परिवार या पार्टी की नहीं, बल्कि 18 करोड़ जनता की हो.
इलेक्शन के मेन मुद्दे
इस बार जनता सिर्फ नेता नहीं चुन रही, बल्कि इन 4 बड़ी समस्याओं पर समाधान चाहती है जैसे कि करप्शन, महंगाई, रोजगार और आर्थिक विकास. इसके साथ ही ‘नेशनल चार्टर 2025’ पर जनमत संग्रह भी हो रहा है, जो भविष्य के शासन की नींव रखेगा.
इलेक्शन के बड़े फैक्ट्स
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चुनाव के कुछ जरूरी आंकड़े इस प्रकार हैं:
| खास जानकारी | आंकड़े |
| कुल वोटर्स | लगभग 12.7 करोड़ |
| युवा वोटर्स (18-37 साल) | कुल का लगभग आधा हिस्सा |
| पहली बार वोट देने वाले | 45.7 लाख युवा |
| कुल पार्टियां | 51 (कुल 59 रजिस्टर्ड थीं) |
| कुल उम्मीदवार | 1,981 (249 निर्दलीय) |
चुनाव आयोग ने पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ का रजिस्ट्रेशन पिछले साल सस्पेंड कर दिया था, इसलिए वे इस रेस से बाहर हैं.
वोटिंग खत्म होने और रिजल्ट का टाइम
- वोटिंग का उत्साह: लोग सुबह 6 बजे से ही लंबी लाइनों में लग गए थे.
- वोटों की गिनती: आज (12 फरवरी) शाम 4 बजे से शुरू होगी.
- फाइनल रिजल्ट: चुनाव आयोग 13 फरवरी की सुबह आधिकारिक तौर पर नतीजों का ऐलान करेगा.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव: 17 साल बाद लौटे तारिक रहमान ने डाला वोट, बोले- BNP की जीत पक्की
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव: जमात चीफ बोले- ‘भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी, हम दुश्मनी नहीं दोस्ती चाहते हैं’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




