Operation Sindoor : अपनों की लाश देखकर खूब रो रहा है आतंकी मसूद अजहर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 May 2025 12:31 PM
Terrorist Masood Azhar
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मुरिदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय को नेस्तनाबूद कर दिया है. हाफिज सईद के टेरर कैंप में मची तबाही का दृश्य दिखाता एक वीडियो सामने आया है. आतंकी मसूद अजहर के परिवार के मारे गए लोगों की लाशों की तस्वीरें भी सामने आईं हैं.
Operation Sindoor : 6 और 7 मई की रात भारतीय सैन्यबलों ने पीओके समेत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया. भारत की आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ. एयरस्ट्राइक में उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए, जबकि उसके चार खास आतंकी सहयोगी भी ढेर हो गए. यह हमला पाकिस्तान के बहावलपुर में हुआ, जहां से सामने आई तस्वीर में मिसाइल हमले में घायल लोगों को अस्पताल लाती एम्बुलेंस नजर आ रही है.
मसूद अजहर के परिवार के लोग मारे गए
जैश-ए-मोहम्मद ने एयरस्ट्राइक में मसूद अजहर के परिवार और करीबियों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों को दफनाने की तैयारी चल रही है. मसूद अजहर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे वांटेड आतंकियों में शामिल है. मसूद अजहर ने भारत के मिसाइल हमले पर बयान दिया है. उसने कहा कि इस हमले में उसके 10 रिश्तेदार मारे गए हैं और अफसोस जताया कि अच्छा होता वह भी उनके साथ मारा जाता. पाकिस्तान के बहावलपुर में मस्जिद पर हुए हमले में अजहर की बड़ी बहन, उनके पति, भतीजा, भतीजे की पत्नी, भतीजी और परिवार के पांच बच्चे मारे गए. हमला बेहद घातक साबित हुआ.
सड़कों पर निकली शवयात्रा
बुधवार रात बहावलपुर में हमलों में मारे गए लोगों के लिए शोक मनाया गया. सड़कों पर शवयात्रा निकाली गई. स्थानीय लोग हमले से बेहद नाराज हैं. पाकिस्तानी झंडे में लिपटे ताबूतों की तस्वीरें सामने आई हैं, जो माहौल की गंभीरता को दर्शाती हैं.
लश्कर-ए-तैयबा का टेरर कैंप तबाह
सेना ने मुजफ्फराबाद के साथ पंजाब प्रांत के मुरिदके में स्थित मरकज तैयबा कैंप को भी टारगेट किया और इसे ध्वस्त कर दिया. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया. यह वही मरकज तैयबा है, जहां 26/11 के आतंकी अजमल कसाब और डेविड हेडली को ट्रेनिंग दी गई थी. भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान से तबाही दिखाते कई वीडियो सामने आए हैं. ताजा वीडियो लश्कर के मुख्यालय मरकज तैयबा, मुरीदके से आया बताया जा रहा है. करीब 82 एकड़ में फैले लश्कर-ए-तैयबा के इस टेरर कैंप के वीडियो में तबाही नजर आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










