Maldives Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर मालदीव ने दागे गोले, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पीएम मोदी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Jul 2025 5:53 PM
Maldives Independence Day
Maldives Independence Day: मालदीव में इस समय 60वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर तोप से गोले दागे गए. समारोह का आयोजन माले के रिपब्लिक स्क्वायर में किया जा रहा है.
Maldives Independence Day: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो चुके हैं. समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मौजूद हैं. मालूम हो मालदीव 26 जुलाई 1965 को अंग्रेजों से आजाद होकर एक संपूर्ण स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ.
#WATCH | Malé: 60th Independence Day celebrations of Maldives underway at the Republic Square, in Malé.
— ANI (@ANI) July 26, 2025
Prime Minister Narendra Modi is attending the celebration as the ‘Guest of Honour’. Maldivian President Mohamed Muizzu also present.
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/PgSB06AKXn
मालदीव और भारत के बीच अटूट संबंध हैं : मुइज्जू
स्वतंत्रता दिवस पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा, भारत और मालदीव ने मजबूत और अटूट बंधन स्थापित किया है जो कूटनीति से परे है. मालदीव और भारत के बीच 60 वर्षों के राजनयिक संबंधों पर मुइज्जू ने इसे साझा इतिहास और स्थायी साझेदारी बताया.
ये भी पढ़ें: Modi-Muizzu Meeting : मोदी-मुइज्जू के बीच चीन को लेकर क्या हुई बात? विदेश सचिव ने दी जानकारी
Maldives Independence Day: भारत ने मालदीव को 4850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत को इस द्वीपीय राष्ट्र का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है. मोदी ने यह टिप्पणी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ व्यापक वार्ता के बाद की, जिसमें व्यापार, रक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने मालदीव को 56.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (4,850 करोड़ रुपये) की ऋण सुविधा देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग आपसी विश्वास का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा मालदीव की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में उसका समर्थन करेगा.
मालदीव में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिष्ठित रिपब्लिक स्क्वायर पर औपचारिक रूप से स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. इससे पहले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया था. इस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा हवाई अड्डे पर आकर मेरा स्वागत करने के भाव से मैं बहुत प्रभावित हूं. मुझे विश्वास है कि भारत-मालदीव मित्रता आने वाले समय में प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छुएगी.’’
मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद भारत और मालदीव के रिश्ते में आई थी कड़वाहट
चीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू नवंबर 2023 में ‘इंडिया आउट’ अभियान के बल पर द्वीपीय राष्ट्र की सत्ता में आए हैं. मुइज्जू के कार्यकाल के शुरुआती कुछ महीनों के दौरान उनकी नीतियों के कारण संबंधों में भारी तनाव पैदा हो गया. शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर, उन्होंने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग कर दी. इसके बाद, भारत ने उनकी जगह असैन्य कर्मियों को तैनात कर दिया. भारतीय सैन्य कर्मियों को मालदीव में दो हेलीकॉप्टरों और एक विमान के रखरखाव और संचालन के लिए तैनात किया गया था, जिनका उपयोग मानवीय और बचाव कार्यों के लिए किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










