FIFA WC में कनाडा का मैच छोड़ कैटी पेरी के शो में पहुंचे जस्टिन ट्रूडो, हुई आलोचना तो बोले- कभी-कभी बॉयफ्रेंड…

Updated:
विज्ञापन

कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो. फोटो- एक्स.

Justin Trudeau Katie Perry FIFA: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को फीफा विश्व कप 2026 के दौरान कनाडा का मैच छोड़कर कैटी पेरी का प्रदर्शन देखने जाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए कहा कि कभी-कभी एक सहयोगी बॉयफ्रेंड की जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं.

विज्ञापन

Justin Trudeau Katie Perry FIFA: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लिया गया एक फैसला है. ट्रूडो अपने देश- कनाडा के पहले विश्व कप मैच की बजाय गर्लफ्रेंड और पॉप स्टार कैटी पेरी के प्रदर्शन को देखने अमेरिका पहुंचे. इस पर सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिला. 

विज्ञापन

इस पर लोगों की नजर तभी पड़ी, जब ट्रूडो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा की. उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट का जिक्र किया. इसमें बताया गया कि जिस दिन कनाडा और अमेरिका दोनों ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत की, उस दिन जस्टिन ट्रूडो ने टीम USA का मैच देखना चुना, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड केटी पेरी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर रही थीं. 

इस पर ट्रूडो की काफी आलोचना हुई, तो ट्रूडो ने भी जवाब देते हुए लिखा, ‘कभी-कभी एक सहयोगी बॉयफ्रेंड की जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं. लेकिन आप जानते हैं कि मैं कप जीतने के लिए किसका समर्थन कर रहा हूं.’ इसके साथ उन्होंने कनाडा का झंडा भी साझा किया.

लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन आए

ट्रूडो की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री को अपने देश के मैच को प्राथमिकता देनी चाहिए थी. एक यूजर ने लिखा, ‘नेतृत्व का मतलब है कि व्यक्तिगत रिश्तों से पहले देश को रखा जाए.’ वहीं कुछ अन्य लोगों ने उनके फैसले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया.

हालांकि बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रूडो का समर्थन भी किया. समर्थकों का कहना था कि वह अब किसी सार्वजनिक पद पर नहीं हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी के फैसले लेने का पूरा अधिकार है. एक यूजर ने लिखा, ‘आपको किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है. अपनी जिंदगी जिएं.’ वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, ‘आपने देश की सेवा की है. अब आपको अपनी जिंदगी का आनंद लेने का पूरा अधिकार है. इंटरनेट पर आलोचना करने वालों की परवाह मत कीजिए.’

फीफा उद्घाटन समारोह में कैटी पेरी का शानदार प्रदर्शन

12 जून को कैलिफोर्निया के इंगलवुड स्थित सोफी स्टेडियम में आयोजित फीफा विश्व कप 2026 का उद्घाटन समारोह हुआ. अमेरिका और पराग्वे के बीच उद्घाटन मैच से पहले कैटी पेरी ने मुख्य प्रस्तुति दी. उन्होंने मैदान पर अपने लोकप्रिय गीत ‘वंडर’ का प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके साथ 10 वर्षीय नॉर्वेजियन गायक टियस लुका भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान ट्रूडो को मैदान के किनारे खड़े होकर कैटी पेरी का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया.

ये भी पढ़ें:- बंजी जंपिंग के लिए बिना रस्सी बांधे फेंक दिया, 21 साल की लड़की की हुई मौत; Video में कैद हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

ये भी पढ़ें:- भारतीयों की मौत पर जयशंकर ने उठाए सवाल, तो अमेरिका ने भारत को ही दिया ज्ञान; कहा- नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

सार्वजनिक तौर पर दिखा दोनों का रोमांटिक अंदाज

उद्घाटन समारोह के लिए कैटी पेरी ने डिजाइनर स्टेला मैककार्टनी का सिल्वर सीक्विन-फ्रिंज गाउन पहना था. प्रदर्शन खत्म होने के बाद कैटी पेरी सीधे ट्रूडो के पास पहुंचीं. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और सार्वजनिक रूप से किस भी किया. बाद में उन्हें स्टेडियम में हाथों में हाथ डाले बैठे देखा गया. इन तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरीं और देखते ही देखते वायरल हो गए. 

लंबे समय से चर्चा में है दोनों का रिश्ता

जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी का नाम पहली बार 2025 के मध्य में एक-दूसरे के साथ जोड़ा गया था. इसके बाद दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई दिए हैं. 8 जून 2026 को ट्रूडो, न्यूयॉर्क में आयोजित ट्रिबेका फेस्टिवल में कैटी पेरी की कॉन्सर्ट फिल्म ‘कैटी पेरी: द लाइफटाइम्स टूर – लाइव फ्रॉम पेरिस’ के प्रीमियर में भी उनके साथ पहुंचे थे. वहां उन्हें कैटी के मशहूर गीत ‘फायरवर्क’ पर गुनगुनाते देखा गया था. इसके अलावा कोचेला 2026 में भी दोनों एक साथ जस्टिन बीबर के प्रदर्शन का आनंद लेते नजर आए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola